Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के तहसील चौराहे पर रविवार सुबह एक युवक का करीब पांच लाख रुपये के गहनों और नकदी से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया। लेकिन कंट्रोल रूम और ट्रैफिक पुलिस की तेज़ी और सूझबूझ से कुछ ही घंटों में बैग युवक को सुरक्षित लौटा दिया गया। इस घटना ने पुलिस की छवि को मजबूत किया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जिला मेरठ के गांव कुसैड़ी निवासी प्रवीन शर्मा स्वर्ग आश्रम रोड स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। रविवार सुबह वह स्वर्ग आश्रम रोड से ई-रिक्शा लेकर मेरठ की ओर जा रहे थे। तहसील चौराहे पर पहुंचकर वे अपना अन्य सामान लेकर उतर गए, लेकिन एक बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। बैग में सोने-चांदी के गहने व नकद 30 हजार रुपये थे।
यातायात हैड कांस्टेबल को बैंग ढूंढने में लगाया (Hapur News)
चौराहा पार करने के कुछ देर बाद जब उन्हें बैग की याद आई तो ई-रिक्शा वहां से जा चुका था। प्रवीन शर्मा तुरंत नगर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। कोतवाली पुलिस ने तुरंत यातायात प्रभारी नरेश कुमार को सूचना दी। नरेश कुमार ने हेड कांस्टेबल चमन खान को बैग ढूंढने के निर्देश दिए।
पीड़ित को लौटाया बैग (Hapur News)
हेड कांस्टेबल चमन खान ने तहसील चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की तुरंत जांच की। फुटेज में ई-रिक्शा का नंबर साफ दिखाई दिया। नंबर के आधार पर पुलिस टीम ने ई-रिक्शा चालक कृष्ण कुमार (निवासी गांव मुरादपुर) तक पहुंच बनाई। चालक को बुलाया गया।शाम तक ई-रिक्शा चालक कृष्ण कुमार के साथ प्रवीन शर्मा को उनका बैग पूरी तरह सुरक्षित लौटा दिया गया। बैग में रखी सारी नकदी और गहने जस के तस थे।
क्या कहते हैं सीओ यातायात (Hapur News)
सीओ राहुल यादव ने इस सफलता पर यातायात टीम की सराहना की। प्रवीन शर्मा ने ट्रैफिक पुलिस और ई-रिक्शा चालक कृष्ण कुमार दोनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बहुत प्रभावित हूं। ईमानदार ई-रिक्शा चालक को भी धन्यवाद।”
पुलिस की प्रशंसा (Hapur News)
यह घटना पुलिस की कुशलता और आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण है। सीसीटीवी के सही उपयोग और टीम वर्क से चोरी का कोई खतरा नहीं रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि सामान जल्द वापस मिल सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



