Hapur News एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 13 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, कुर्रेबंदी के नाम पर किसान से मांगे थे पैसे

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News एंटी करप्शन टीम ने एक बार फिर रिश्वतखोरी के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को रंगे हाथों दबोच लिया। लेखपाल लवलेश पर आरोप है कि उसने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरौली निवासी किसान अभिषेक शर्मा से जमीन की कुर्रेबंदी के नाम पर 13 हजार रुपये […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News एंटी करप्शन टीम ने एक बार फिर रिश्वतखोरी के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को रंगे हाथों दबोच लिया। लेखपाल लवलेश पर आरोप है कि उसने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरौली निवासी किसान अभिषेक शर्मा से जमीन की कुर्रेबंदी के नाम पर 13 हजार रुपये रिश्वत ली। यह घटना नगर पालिका सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान हुई, जिससे पूरे तहसील परिसर में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, किसान अभिषेक शर्मा अपनी जमीन की कुर्रेबंदी कराने के लिए एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र देकर इंतजार कर रहा था। एसडीएम द्वारा लेखपाल को कुर्रेबंदी करने के आदेश दिए जाने के बावजूद लेखपाल काम नहीं कर रहा था। उसने किसान से 16 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। किसान के बार-बार अनुरोध करने पर भी लेखपाल काम टालता रहा। परेशान होकर अभिषेक शर्मा ने एंटी करप्शन टीम में शिकायत दर्ज कराई और पूरी जानकारी दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल

एंटी करप्शन टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लेखपाल ने किसान को नगर पालिका बुलाया। वहां पहुंचने पर लेखपाल ने किसान को नगर पालिका और पुरानी कलेक्ट्रेट के बीच स्थित पानी की टंकी के पास बुलाया। वहां लेखपाल ने कुर्रेबंदी कराने के एवज में 13 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जैसे ही किसान ने पैसे सौंपे, छिपकर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर मची अफरा तफरी (Hapur News)

इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस कार्रवाई से हैरान रह गए। टीम ने लेखपाल को तुरंत कोतवाली ले जाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी लेखपाल की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इस कार्रवाई से पूरे लेखपाल वर्ग में दहशत का माहौल है।एंटी करप्शन अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है और आगे भी ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 13 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, कुर्रेबंदी के नाम पर किसान से मांगे थे पैसे Hapur news एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 13 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, कुर्रेबंदी के नाम पर किसान से मांगे थे पैसे Hapur news एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 13 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, कुर्रेबंदी के नाम पर किसान से मांगे थे पैसे Hapur news एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 13 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, कुर्रेबंदी के नाम पर किसान से मांगे थे पैसे Hapur news एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 13 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, कुर्रेबंदी के नाम पर किसान से मांगे थे पैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News