Hapur News शादी का फर्जी वादा, फिर मारपीट और ब्लैकमेलिंग, युवक गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का लालच देकर युवती के साथ संबंध बनाए रखे, बाद में 10 लाख रुपये की मांग की और फोटो वायरल करने की धमकी दी। क्या […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का लालच देकर युवती के साथ संबंध बनाए रखे, बाद में 10 लाख रुपये की मांग की और फोटो वायरल करने की धमकी दी।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि मोहल्ला गणेशपुरा निवासी जोगिंदर फास्ट फूड का ठेला लगाता था। ठेले से सामान लेने के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। युवती ने जोगिंदर से शादीशुदा होने की पुष्टि की तो उसने इनकार कर दिया।

शादी शुदा होने की जानकारी हुई (Hapur News)

तीन साल तक जोगिंदर युवती के साथ जगह-जगह शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में युवती को पता चला कि जोगिंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जब युवती ने इसकी शिकायत की तो जोगिंदर ने कहा कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी कर लेगा। युवती ने उस पर भरोसा कर लिया।

झूठा मुकदमा लिखवाने की दी धमकी (Hapur News)

जोगिंदर ने युवती को लगभग एक साल तक अपने घर पर भी रखा। जब युवती ने शादी करने की जिद की तो 19 मार्च को आरोपी और उसके परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। युवती ने कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी दी।छूटने के बाद जोगिंदर ने युवती से 10 लाख रुपये मांगे। मना करने पर उसने युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी जोगिंदर को मोदीनगर रोड फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news शादी का फर्जी वादा, फिर मारपीट और ब्लैकमेलिंग, युवक गिरफ्तार Hapur news शादी का फर्जी वादा, फिर मारपीट और ब्लैकमेलिंग, युवक गिरफ्तार Hapur news शादी का फर्जी वादा, फिर मारपीट और ब्लैकमेलिंग, युवक गिरफ्तार Hapur news शादी का फर्जी वादा, फिर मारपीट और ब्लैकमेलिंग, युवक गिरफ्तार Hapur news शादी का फर्जी वादा, फिर मारपीट और ब्लैकमेलिंग, युवक गिरफ्तार

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News