नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। हर साल 8 दिसंबर को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य क्षेत्रीय एकजुटता, सहयोग और विकास की भावना को मजबूती देना है। दक्षिण एशिया के आठ देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका इसके सदस्य हैं।
आठ सदस्य देशों के अलावा सार्क के 9 पर्यवेक्षक सदस्य देश भी हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, चीन, यूरोपियन यूनियन, ईरान, जापान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, मॉरीशस, म्यांमार और अमेरिका शामिल हैं।
सबसे पहले सार्क शिखर सम्मेलन का आयोजन 1985 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में किया गया था। इस सम्मेलन के दौरान ही संगठन की स्थापना हुई थी। तब से हर साल 8 दिसंबर को इस क्षेत्रीय समूह की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर विचार करने के मौके के रूप में सार्क दिवस को मनाया जाता है।
सार्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी क्षेत्रों में सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था। इस संगठन ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आपदा प्रबंधन, गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में कई पहलें शुरू की हैं।
बता दें कि सार्क यूनिवर्सिटी, सार्क डेवलपमेंट फंड और सार्क आपदा प्रबंधन केंद्र जैसी संस्थाओं के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को जमीन पर उतारने की कोशिश की जाती है।
हालांकि, राजनीतिक तनावों और द्विपक्षीय विवादों का असर सार्क सम्मेलन पर भी देखने को मिला। खासतौर से भारत और पाकिस्तान के बीच आए तनाव का सीधा असर सार्क सम्मेलन पर देखने को मिला और इस संगठन की गति को धीमा कर दिया।
2014 के बाद से किसी भी सार्क शिखर सम्मेलन का आयोजन नहीं किया गया। इस साल सार्क दिवस के अवसर पर सदस्य देशों में विभिन्न कार्यक्रम, सेमिनार और चर्चाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें क्षेत्र के सामूहिक विकास पर जोर दिया जा रहा है। सार्क के सदस्य देशों ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र (एफटीए) स्थापित किया, जिससे उनके आंतरिक व्यापार में वृद्धि हुई।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


