Weather उत्तर भारत में पटेगा मोसम, जानिए किन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की उम्मीद; IMD ने जारी किया अलर्ट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। हालांकि, कुछ राज्यों का मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 8 अप्रैल को मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। हालांकि, कुछ राज्यों का मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 8 अप्रैल को मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, भारत के दक्षिणी राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

देश की कैसी रहेंगी मौसमी गतिविधियां (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी के साथ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 73 डिग्री पूर्व देशांतर से लेकर 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर तक बना हुआ है। वहीं उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके अलावा दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के निचले स्तर पर कोमोरिन क्षेत्र तक ट्रफ रेखा बनी हुई है। समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर प्रत्येक असम और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 10 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 12 अप्रैल तक देश की राजधानी में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, 13 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में लोगों को तपती धूप से कुछ दिनों बाद राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग ने लखनऊ में 11-12 अप्रैल को बारिश की उम्मीद जताई है। इस समय तक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी इलाकों में सोमवार से बारिश के आसार है। इसके बाद लखनऊ में 10 अप्रैल की शाम से मौसम बदलेगा। 11 और 12 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में आज से 13 अप्रैल तक बारिश जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 9 से 12 अप्रैल के बीच केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां भी संभावना हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News