Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ जिले के पिलखुवा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को एक सोनपपड़ी निर्माण इकाई पर अचानक छापेमारी कर दी। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने गुणवत्ता में गड़बड़ी और मिथ्याछाप पाए जाने पर लगभग 110.5 किलोग्राम बत्तीसा जब्त कर सीज कर दिया, जिसकी बाजार कीमत 10,497 रुपये आंकी गई है।
लैब भेजे गए बत्तीसा और भुजिया के सैंपल (Hapur News)
प्रदेश आयुक्त के आदेश और डीएम कविता मीना के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में इस अभियान को अंजाम दिया गया। टीम ने ‘नंद किशोर एंड ब्रदर्स’ नामक मिठाई कारखाने पर पहुंचकर तैयार उत्पादों और साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया।
मौके से बत्तीसा के दो और बीकानेरी भुजिया का एक सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब से रिपोर्ट आने के उपरांत दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
फैक्ट्री संचालक को थमाया सुधार नोटिस (Hapur News)
जांच-पड़ताल के दौरान निर्माण स्थल पर स्वच्छता व मानकों से जुड़ी कई अनियमितताएं देखने को मिलीं। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विभाग की ओर से संचालक को कारण बताओ व सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है।
खाद्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि मिलावटखोरी के खिलाफ और आम उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, आरपी गंगवार और सोवेंद्र सिंह पंघाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










