Hapur News भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के दफ्तर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने शातिर चोर को नकदी और औजारों के साथ दबोचा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ कोतवाली नगर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला उपाध्यक्ष के दफ्तर में हुई नकदी व दस्तावेजों की चोरी का सफल पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ कोतवाली नगर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला उपाध्यक्ष के दफ्तर में हुई नकदी व दस्तावेजों की चोरी का सफल पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की गई रकम में से नगदी, धारदार चाकू और चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

दीवार में कूमल लगाकर की थी लाखों की चोरी (Hapur News)

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष और रियल एस्टेट कारोबारी जयभगवान शर्मा का दफ्तर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की विकसित कॉलोनी प्रीत विहार में स्थित है। पीड़ित ने कोतवाली में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि 2 अगस्त की शाम को वह रोजाना की तरह अपना दफ्तर बंद कर घर चले गए थे।

3 अगस्त की सुबह जब वे ऑफिस पहुंचे, तो पीछे की दीवार में कूमल (सेंध) लगा हुआ था और अंदर अलमारी टूटी पड़ी थी। अलमारी से 77,000 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज गायब थे। इसके अलावा उनके भतीजे अंकुश के पर्स से भी लगभग 4,500 रुपये चोरी कर लिए गए थे।

ATM College के पास से दबोचा गया आरोपी ‘चावल’ (Hapur News)

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम अच्छेजा के पास स्थित एटीएमएस कॉलेज (ATMS College) के समीप घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अभिषेक उर्फ चावल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रामपुर जनपद के थाना सुहार स्थित ग्राम धनौरा का रहने वाला है और वर्तमान में पिलखुवा रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था।

नकदी, चाकू और नकबजनी के उपकरण बरामद (Hapur News)

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 6,850 रुपये नकद, एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल किए गए चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

——–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News