Weather पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से अभी भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहा और पूरे दिन धूप निकली। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। उधर उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य और पूर्वोत्तर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से अभी भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहा और पूरे दिन धूप निकली। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।

उधर उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य और पूर्वोत्तर भारत के हिमालय वाले इलाकों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ जबरदस्त बर्फबारी हुई। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। वहीं मौसम विभाग ने कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार सुबह से लेकर शाम तक लोगों को ठंड कम महसूस किया। न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। दिल्ली मानक वेधशाला के अनुसार मंगलवार सुबह के समय दिल्ली में कोहरा छाया रहा।

हालांकि इसका असर कुछ ही इलाकों तक सीमित था। आज तेज हवा चलने की उम्मीद है। अगले पांच दिनों में दिन के तापमान में आशिंक बढ़ोतरी की उम्मीद है। 6 से 11 फरवरी तक दिन का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो औसत से कम है। इस दौरान सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा, आंशिक बारिश की भी उम्मीद है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लोगों को हल्की बारिश जैसी स्थिति का सामना मंगलवार को भी करना पड़ेगा। कई इलाकों में भोर में बारिश की फुहारों ने ठंडक का अहसास कराया। बारिश की बूंदें रविवार सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही हैं। मौसम विभाग का दावा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर एक से दो दिनों तक रह सकता है। शुक्रवार तक एक बार फिर मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।

रात में आसमान साफ हुआ तो लोगों को न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रात में अधिक ठंडक का अहसास होगा। अभी आसमान में बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री को पार कर चुकी है। वहीं, अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज की गई है।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दिन में बादलों का असर दिख सकता है। हालांकि, दोपहर बाद आसमान से बादल छंटने के बाद धूप का असर दिखने की संभावना व्यक्त की गई है। माना जा रहा है कि तापमान में उतार- चढ़ाव के बाद भी अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

वहीं, मंगलवार को 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पछुआ हवा के प्रभाव से लोगों को ठंडक जैसी स्थिति का अहसास होगा। वहीं, हवा में नमी भी अधिक रहने से सुबह और शाम को अधिक ठंडक महसूस होगी। लखनऊ में मंगलवार सुबह से ही कोहरे जैसी स्थिति दिख रही है। इससे दिन में धूप का अनुमान जताया जा रहा है।

जानिए कैसे रहेगा आज मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को हरियाणा, पंजाब, बिहार, पूर्वी राजस्थान और बंगाल समेत मैदानी राज्यों में सुबह में कोहरा छाया रहा। लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप निकली। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी मंगलवार को भी धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के वक्त कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News