Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ स्थित चंडी रोड के महावीर दल प्रांगण में श्री बालाजी महाराज मेहंदीपुर वालों का भव्य एवं अलौकिक संकीर्तन अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं गुरुदेव सुशांत तोमर के दिव्य प्रवचनों और मधुर भजनों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया।
गुरुदेव सुशांत तोमर ने दिए आध्यात्मिक उपदेश (Hapur News)
संकीर्तन सेवा समिति के प्रतिनिधि नितिन गुप्ता (सपनावत वाले) ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि महावीर दल में आयोजित इस संकीर्तन में हजारों की संख्या में भक्तगण एकत्रित हुए।
कार्यक्रम के दौरान अपने दिव्य प्रवचनों में गुरुदेव सुशांत तोमर ने जीवन के गूढ़ और सत्य उपदेश देते हुए कहा, “कभी भी राजा या सत्ताधीशों का संग ऐसा न करें कि मोह में पड़ जाएं, क्योंकि सांसारिक शक्तियां कब रुला दें, इसका कोई ठिकाना नहीं होता। संग करना है तो संतों और हरि भक्तों का करें, क्योंकि संत ही जीव को ईश्वर से मिलाने का सच्चा मार्ग दिखाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य जब अंतिम समय में अकेला खड़ा होता है, तब केवल उसके द्वारा किया गया परमार्थ और सतकर्म ही उसका साथ देता है। इसके अलावा संसार का कोई भी संबंध साथ नहीं निभाता। इसलिए मानव जीवन में निसहायों की सेवा और प्रभु भक्ति को सर्वोपरि मानना चाहिए।
“जय बाबा के बोल रे, ना लागे कोई मोल रे” से गूंज उठा प्रांगण (Hapur News)
संकीर्तन के दौरान “जय बाबा के बोल रे, ना लागे कोई मोल रे, जो बाबा ध्याएगा बड़ा ही सुख पाएगा” जैसे भजनों और जयकारों से संपूर्ण महावीर दल प्रांगण गूंज उठा। गुरुदेव ने श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि मेहंदीपुर बालाजी महाराज का दरबार सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला है, जहाँ सच्चे मन से जाने वाले हर भक्त का कल्याण होता है।
देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे दूर-दराज के श्रद्धालु (Hapur News)
बाबा के इस अलौकिक संकीर्तन में हापुड़ के स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज के जनपदों और राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मुख्य रूप से बरेली, मुरादाबाद, बृजघाट, मेरठ, जयपुर, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर, गुलावठी, देवभूमि उत्तराखंड, सपनावत, समाना गांव, गाजियाबाद, दादरी, मोदीनगर और राजस्थान से आए भक्तजनों ने श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुदेव सुशांत तोमर से आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा जी का पावन प्रसाद ग्रहण किया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










