Hapur News घरेलू क्लेश से तंग आकर युवक ट्रेन के आगे कूदा, दोनों पैर कटे

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में शनिवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घरेलू कलह से परेशान होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दोनों पैर घुटनों के पास से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में शनिवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घरेलू कलह से परेशान होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दोनों पैर घुटनों के पास से कट गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

घरेलू विवाद के चलते उठाया खौफनाक कदम (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला सादकपुरा मीनाक्षी रोड निवासी अजय कुमार उर्फ बिट्टू (युवक) का अपने परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घरेलू क्लेश से तंग आकर अजय सुबह के समय अपनी स्कूटी पर सवार होकर पास के रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। वहां उसने स्कूटी को रेलवे लाइन के किनारे खड़ा किया और जैसे ही ट्रेन आई, उसके आगे छलांग लगा दी।

दोनों पैर घुटनों के पास से अलग हुए (Hapur News)

ट्रेन की चपेट में आने से अजय के दोनों पैर घुटनों के पास से कट गए। टक्कर की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत रेलवे ट्रैक की ओर दौड़े। लोगों ने बिना समय गंवाए स्थानीय पुलिस और आरपीएफ को हादसे की सूचना दी।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

सूचना मिलते ही कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अजय कुमार को आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल से युवक की स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है और परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से घटना के कारणों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News