Hapur News केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने का लिया संकल्प

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News पूरा भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मना रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस की पावन वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रातः 9 बजे रेलवे रोड स्थित अग्रवाल मेडिकोज (एम.जी. बैंक्वेट हॉल के सामने) पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News पूरा भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मना रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस की पावन वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रातः 9 बजे रेलवे रोड स्थित अग्रवाल मेडिकोज (एम.जी. बैंक्वेट हॉल के सामने) पर एक भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को पूरी तरह रोकने की शपथ दिलाई (Hapur News)

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने की। उन्होंने समस्त दवा विक्रेताओं और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने सभी दवा विक्रेताओं से नियमानुसार ही औषधियों का व्यवसाय करने की अपील की और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को पूरी तरह रोकने की शपथ दिलाई।

उच्च गुणवत्ता की औषधियां बेचना ही राष्ट्र की सच्ची सेवा: साधु सिंह (Hapur News)

समारोह के दौरान संरक्षक साधु सिंह एवं जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी दवा विक्रेताओं को राष्ट्र हित में हमेशा उच्च गुणवत्ता की औषधियों की बिक्री करनी चाहिए और जनसेवा का कार्य करना चाहिए, यही राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा होगी।

ध्वजारोहण के तत्पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश की शान तिरंगे ध्वज को सलामी दी। इसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों में मिष्ठान एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री विकास गर्ग ने उपस्थित सभी दवा विक्रेताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख दवा विक्रेताओं की गरिमामय उपस्थिति (Hapur News)

इस अवसर पर संजय कुमार अग्रवाल, विनीत जिंदल, अरुण गोयल, अंकुर अग्रवाल, प्रवीण त्यागी, मुकेश कुमार, पवन कुमार, सुशील शर्मा, राजीव डंग, नीरज डाबरा, बोबिंद्र त्यागी, अमित शर्मा, विपिन अग्रवाल, सोनू बजाज, दीपक त्यागी, हरीश मित्तल, मोहन सेठी, संजय कुमार जैन, अजय सोढ़ा, अनिल गोपाल गोयल (भैरों), मोहित थापर, रजत साहनी, राजीव ग्रोवर, गौरव गर्ग, अमित कुमार गोयल, अश्वनी वर्मा, अरुण सचदेवा, दीपेश सिंघल, विशाल चुग, अनिल रुहेला, सचिन कौशिक, पवन पाल, लईक अहमद, गोपाल अग्रवाल, अरुण चौधरी, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार शर्मा, हरिओम चुग, संजय त्यागी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News