Weather दिल्ली-NCR में बारिश, तेलंगाना से लेकर गुजरात तक आफत, जानिए UP बिहार के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली में शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अपने मौसम पूर्वानुमान में बताया कि शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही कुछ इलाकों में भारी बारिश तो कुछ में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। बारिश की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली में शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अपने मौसम पूर्वानुमान में बताया कि शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही कुछ इलाकों में भारी बारिश तो कुछ में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। बारिश की वजह से देश की राजधानी में मौसम सुहाना बना रहेगा। आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में अधिकतम 53 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम (Weather)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। विभाग ने शहर कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 24 और 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और हल्की हवाओं के बीच शहर की आबोहवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की हवा लंबे समय से संतोषजनक श्रेणी में है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

यूपी में मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है। लखनऊ में शुक्रवार की शुरुआत बारिश से हुई। उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। पिछले दिनों तक जो बारिश का सिलसिला थम सा गया था वो अब फिर से पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। राजधानी लखनऊ में कुछ दिनों से रोज किसी ना किसी समय बारिश हो रही है। गुरुवार शाम को भी जिले में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में बारिश का क्रम जारी रहने वाला है।

यूपी में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट (Weather)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, महराजगंज, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, बरेली और रामपुर में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सहारनपुर,, अमरोहा, मुरादाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, रामपुर और संभल में भी बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में भी बारिश की संभावना है। इसमें गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, कासगंज, बदायूं और एटा जिला शामिल हैं।

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना (Weather)

मौसम विभाग ने देशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, मानसून का ट्रफ राजस्थान के उत्तरी-पश्चिमी भाग से होकर ओडिशा तक जा रहा है। इसके वजह से शुक्रवार से लेकर अगले तीन दिनों तक गुजरात, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद धीरे-धीरे बारिश की इंटेंसिटी में कमी आनी शुरू हो जाएगी।

बारिश लाएगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Weather)

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के तट के पास एक लो प्रेशर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पास एक लो प्रेशर बना है। वहीं, नॉर्थ ईस्ट इंडिया के अरुणाचल प्रदेश के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि इन साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है।

बारिश का राजस्थान में दौर जारी (Weather)

मौसम विभाग ने राजस्थान के दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आगामी कुछ दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज उत्तर प्रदेश और हरियाणा क्षेत्र के ऊपर स्थित है। एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी व आंध्र प्रदेश, ओडिशा क्षेत्र के ऊपर बन गया है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अगले चार-पांच दिनों तक कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की आशंका है। 10 सितंबर से भारी बारिश में कमी होने की संभावना है।

जमकर बरस रहा मध्यप्रदेश में मॉनसून (Weather)

मध्यप्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में इस बार एक जून से पांच सितंबर तक 104.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो वार्षिक मॉनसून की औसत बारिश से 10 प्रतिशत अधिक है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चला है कि इस अवधि के दौरान राज्य में आमतौर पर 823.9 मिमी बारिश होती है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून निर्धारित समय से तीन दिन देरी से 21 जून को मध्यप्रदेश में पहुंचा था। पूर्वी भाग के बालाघाट जिले में राज्य में पहली मानसूनी वर्षा हुई।

बारिश का यहां येलो अलर्ट (Weather)

आईएमडी ने बताया कि मानसून का ट्रफ जम्मू कश्मीर के पश्चिमी हिस्से में बना है। राजस्थान के उत्तरी हिस्से में एक लो प्रेशर बनने की वजह से गुजरात राजस्थान कोकण और महाराष्ट्र के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश बिहार छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश तेलंगाना ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के सातों राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News