Khabarwala 24 News New Delhi: Weather सावन के साथ शुरू हुई दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सावन की शुरुआत हुई। लंबे समय से मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों ने अब राहत की सांस ली है। सोमवार को पूरे दिन दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे।
सुबह उमस के साथ दिन शुरू होने के बाद दोपहर में ठंडी हवाओं के साथ बादल झूमकर बरसने लगे। बारिश होने से उमस भरी गर्मी के जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। वहीं बिजली की आंख मिचौली ने परेशान रखा। दिल्ली के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पिछले दिनों सावन की शुरुआत देशभर में बारिश के साथ होने का अलर्ट जारी कर दिया था। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है।
भारी बारिश का गाजियाबाद में अलर्ट (Weather)
सोमवार को गाजियाबाद के कई हिस्सों में दोपहर बाद हवाओं के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। ठंडी हवाओं और बारिश से शहर के तापमान में कमी आई। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। सोमवार से गाजियाबाद का मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच आईएमडी ने मंगलवार यानी 23 जुलाई को गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट के अनुसार, शहर में तेज हवाओं के साथ बदरा झूमकर बरसेंगे। शहर का मौसम बारिश के बाद कूल-कूल हो जाएगा। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे सप्ताह गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, बिजनौर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और गोंडा के आसपास के हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
बारिश होगी या उमस (Weather)
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बारिश का सिलसिला पूरे सप्ताह जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में 22 जुलाई से 24 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया था। 22 जुलाई को सावन की शुरुआत के साथ दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश जबकि कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, 24 तक दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। 24 जुलाई के बाद 28 जुलाई तक प्रदेश में हल्की बारिश या बारिश की बौछार होने की संभावना है। इस बीच दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसमी गतिविधियों में बदलाव के अनुसार, समय-समय पर मौसम विभाग द्वारा अपडेट जारी किया जाएगा।
कैसा रहेगा एनसीआर में मौसम का हाल (Weather)
दिल्ली के साथ एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हल्की बारिश की उम्मीद के बीच नोएडा में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गाजियाबाद में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 29 और 37 डिग्री रह सकता है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है। बारिश होने पर शहर के तापमान में कमी आने की भी उम्मीद है।
देश के मौसम का हाल (Weather)
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश संभव है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम ट्रेन के साथ एक या दो भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, केरल, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मोटर ट्रेन संभव है। जम्मू कश्मीर हरियाणा पंजाब दिल्ली पूर्वी उत्तर प्रदेश तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश की उम्मीद है।


