Weather दिल्ली में सताएगी गर्मी, गुजरात-महाराष्ट्र में बरसेंगे बादल, जानिए देशभर के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के राज्यों से मॉनसून विदा हो चुका है। हालांकि, भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज, 10 अक्टूबर को लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, कोकण, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के राज्यों से मॉनसून विदा हो चुका है। हालांकि, भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज, 10 अक्टूबर को लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, कोकण, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather)

दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है। देश की राजधानी में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

अक्टूबर का महीना लगभग आधा गुजरने वाला है , लेकिन अभी तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक नहीं दी है। हालांकि सुबह के समय मौसम का मिजाज हल्का सा कूल-कूल रहने लगा है दिन चढ़ने के साथ ही धूप परेशान करने लगती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 10 से 15 दिनों में मौसम में बदलाव महसूस हो सकते हैं।

यूपी में आज भारी बारिश के आसार नहीं (Weather)

मौसम विभाग ने आज 10 अक्टूबर को यूपी में बारिश के आसार जताए हैं। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की कोई आशंका नहीं जताई है। आने वाले 4-5 दिनों में यूपी के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

कैसा रहेगा गुजरात का मौसम (Weather)

मौसम विभाग ने गुजरात में नवरात्रि के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के जिलों में अगले 12 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ मछुवारों को 11 अक्टूबर तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी भी जारी की गई है।

अहमदाबाद मौसम विभाग के डायरेक्टर अशोक कुमार दास ने बताया कि लक्षद्वीप के पास लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। गुजरात के सौराष्ट्र से बारिश की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ जिलों में बारिश होगी. वहीं, अहमदाबाद में बादल छाए रहेंगे, अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहेगा। आपको बता दें कि अगर मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक बारिश होती है तो कई गरबा आयोजकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

बारिश की यहां संभावना (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 अक्टूबर को सौराष्ट्र के गिर सोमनाथ, भावनगर, अमरेली तो दक्षिण गुजरात के नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में मध्यम से भारी बारिश होगी। वहीं, 11 अक्टूबर को दक्षिण गुजरात के भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली तो सौराष्ट्र के गिर सोमनाथ, भावनगर, अमरेली में बारिश होने की संभावना है।

यहां होगी बारिश (Weather)

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 12 अक्टूबर को दक्षिण गुजरात के भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश होगी। बता दें कि पूरे गुजरात में इस साल सीजन की कुल औसत बारिश 138 प्रतिशत दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक बारिश कच्छ में 175 प्रतिशत, दक्षिण गुजरात में 141 प्रतिशत, सौराष्ट्र में 148 प्रतिशत, मध्य पूर्व गुजरात में 133 प्रतिशत और उत्तर गुजरात में 115 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News