CID और क्राइम पेट्रोल देखकर रची 14 साल की परी की हत्या की साजिश! Baghpat पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

Baghpat Pari Murder Case: बागपत के काठा गांव में मिली 14 साल की परी की अधजली लाश का पुलिस ने खुलासा किया। टीवी शो देखकर हत्या रचने वाले आरोपी पति-पत्नी हाथरस से गिरफ्तार।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Baghpat News: उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिली 14 वर्षीय किशोरी की अधजली लाश के खौफनाक ‘ब्लाइंड मर्डर’ केस का पर्दाफाश कर दिया है। टीवी पर क्राइम शो देखकर हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी अमन सागर और उसकी पत्नी रचना को पुलिस ने हाथरस से दबोच लिया है।

कब्रिस्तान की दीवार के पास मिली थी तेजाब से जली लाश (Baghpat News)

यह खौफनाक मामला 13 अगस्त 2026 का है, जब बागपत जिले के काठा गांव के पास NH-709B (दिल्ली-सहारनपुर हाईवे) पर स्थित कब्रिस्तान की दीवार के किनारे एक 14 साल की किशोरी का अधजला शव बरामद हुआ था।

हत्यारों ने लड़की की पहचान पूरी तरह मिटाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। शव की हालत इतनी खराब थी कि प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान कर पाना पुलिस के लिए नामुमकिन लग रहा था। मौके पर भी कोई ऐसा ठोस सबूत या सामान नहीं मिला, जिससे सीधे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। यह पूरी तरह से एक अंधा कत्ल बन चुका था।

एसपी सूरज राय ने SWAT टीम को किया एक्टिव, शुरू हुआ मेगा सर्च ऑपरेशन (Baghpat News)

मामले की गंभीरता और चुनौती को देखते हुए बागपत के पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज कुमार राय ने स्वाट (SWAT) टीम और कोतवाली पुलिस को तुरंत एक्शन में उतारा।

पुलिस की प्राथमिक जांच का केंद्र जिले से गुजरने वाले बड़े हाईवे और एक्सप्रेस-वे बने। स्वाट टीम ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और NH-709B के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने:

  • 2000 से ज्यादा वाहनों की सघन चेकिंग की।
  • लगभग 600 CCTV कैमरों की कई दिनों की फुटेज खंगाली।
  • डिजिटल सर्विलांस और सर्विलांस डेटा का इस्तेमाल किया।

बिना नंबर की सफेद स्कूटी बनी जांच की सबसे अहम कड़ी

सैकड़ों घंटे की सीसीटीवी फुटेज की लगातार जांच के दौरान सर्विलांस टीम को एक बड़ा सुराग मिला। फुटेज में 13 अगस्त की रात बिना नंबर प्लेट वाली एक सफेद रंग की स्कूटी संदिग्ध अवस्था में घूमती दिखाई दी।

इस स्कूटी पर एक पुरुष, एक महिला और उनके साथ करीब दो साल की एक छोटी बच्ची बैठी हुई नजर आ रही थी। उनके बीच में एक बड़ा बोरा रखा हुआ था। इसी एक सीसीटीवी क्लिप ने पुलिस को पूरे हत्याकांड का सुराग दे दिया और जांच की दिशा दिल्ली की ओर मुड़ गई।

Cid और क्राइम पेट्रोल देखकर रची 14 साल की परी की हत्या की साजिश! Baghpat पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
Cid और क्राइम पेट्रोल देखकर रची 14 साल की परी की हत्या की साजिश! Baghpat पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

दिल्ली के शास्त्री पार्क से जुड़े तार, मथुरा से निकला पुराना कनेक्शन (Baghpat News)

सर्विलांस और खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस उस स्कूटी का पीछा करते हुए दिल्ली के उस्मानपुरी, जीरो पुश्ता (शास्त्री पार्क) इलाके में स्थित एक किराए के मकान तक पहुँची। मकान मालिक से पूछताछ में पता चला कि यह कमरा अमन सागर नाम के शख्स ने किराए पर लिया था।

मकान मालिक ने बताया कि अमन अपनी पत्नी रचना, दो साल की बेटी और 14 साल की किशोरी परी के साथ यहाँ रहता था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि 13 अगस्त को ही अमन अचानक पूरा सामान समेटकर मकान खाली करके चला गया था।

मकान मालिक से मिले दस्तावेजों से सामने आया कि अमन सागर मूल रूप से मथुरा जिले का निवासी है। इसके बाद पुलिस टीम बिना समय गंवाए मथुरा पहुँची। वहाँ पड़ताल के दौरान पता चला कि 17 अप्रैल 2026 को मथुरा के हाईवे थाने में 14 वर्षीय परी के अपहरण की प्राथमिकी (FIR) अमन सागर के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। यहीं से बागपत में मिली अधजली लाश और लापता परी का कनेक्शन पूरी तरह जुड़ गया।

हाथरस से दबोचा गया कातिल जोड़ा: कपड़ों की दुकान से शुरू हुई थी कहानी (Baghpat News)

कड़ियां जुड़ते ही स्वाट और पुलिस टीम ने हाथरस में घेराबंदी कर आरोपी अमन सागर और उसकी पत्नी रचना को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने जो कहानी निकलकर आई, उसने हर किसी को चौंका दिया। आरोपी अमन और उसकी पत्नी रचना मथुरा में मृतक परी के घर के ठीक सामने कपड़ों की दुकान चलाते थे। इसी दौरान परी की अमन से जान-पहचान हुई थी। परी अक्सर उनके दो साल के बच्चे की देखभाल में मदद करती थी।

इसके बाद अमन अपनी पत्नी को झांसा देकर बच्चे की देखरेख के बहाने परी को अपने साथ दिल्ली के शास्त्री पार्क ले आया। लेकिन दिल्ली में रहते हुए अमन और 14 वर्षीय नाबालिग परी के बीच अनैतिक संबंध बन गए। जब इस बात का पता अमन की पत्नी रचना को चला, तो घर में रोज-रोज झगड़े होने लगे। परी और रचना के बीच भी तीखी बहस होने लगी। आखिर में पति-पत्नी ने मिलकर परी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

गला दबाकर हत्या, बोरे में बंद कर स्कूटी से पहुंचे बागपत (Baghpat News)

साजिश के तहत अमन और उसकी पत्नी रचना ने दिल्ली के कमरे में ही परी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक बड़े बोरे में कसकर बांध दिया।

13 अगस्त को दोनों ने शव से भरे बोरे को बिना नंबर वाली अपनी सफेद स्कूटी पर बीच में रखा और अपनी दो साल की मासूम बेटी को भी साथ बैठा लिया ताकि रास्ते में चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो। वे दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के रास्ते बागपत पहुंचे और काठा गांव के पास सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया। चेहरा पहचानने योग्य न रहे, इसलिए चेहरे पर एसिड (तेजाब) उड़ेल दिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों सीधे हाथरस भाग गए और नया ठिकाना बनाकर रहने लगे।

‘CID’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ देखकर बनाई थी पुलिस से बचने की स्ट्रेटजी (Baghpat News)

बागपत एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी अमन ने पूछताछ में कुबूल किया कि उसने हत्या को अंजाम देने और पुलिस से बचने के लिए ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘CID’ जैसे टीवी क्राइम शो के दर्जनों एपिसोड देखे थे।

आरोपी को लगा था कि चेहरा पूरी तरह जला देने के बाद पुलिस कभी शव की शिनाख्त नहीं कर पाएगी और बिना नंबर की स्कूटी होने के कारण वह आसानी से बच निकलेगा। लेकिन बागपत पुलिस की मुस्तैदी और डिजिटल फॉरेंसिक जांच के आगे टीवी शो देखकर बनाई गई उसकी पूरी प्लानिंग फ्लॉप साबित हुई।

एडीजी और डीआईजी ने पुलिस टीम को दिया 50 हजार का इनाम (Baghpat News)

इस बेहद उलझे हुए और अंधे कत्ल की गुत्थी को महज़ कुछ ही दिनों में सुलझाने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की पीठ थपथपाई है।

एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने केस का सफल पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम की सरहाना करते हुए 50,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई सफेद स्कूटी भी बरामद कर ली है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News