Hapur News अग्रवाल महासभा के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, 10 पदों और 21 सदस्यों के लिए 62 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News वैश्य समाज की प्रतिष्ठित संस्था ‘अग्रवाल महासभा हापुड़’ के त्रैवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान नगर के दो प्रमुख धड़ों—’अग्रबंधु सेवा ग्रुप (छावनी वाला ग्रुप)’ और ‘महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप’ के प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। मुख्य […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News वैश्य समाज की प्रतिष्ठित संस्था ‘अग्रवाल महासभा हापुड़’ के त्रैवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान नगर के दो प्रमुख धड़ों—’अग्रबंधु सेवा ग्रुप (छावनी वाला ग्रुप)’ और ‘महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप’ के प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। मुख्य 10 पदाधिकारियों के पदों और 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए दोनों समूहों की ओर से कुल 62 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए हैं।

सभी पदों पर प्राप्त हुआ केवल एक-एक आवेदन, आज होगी नाम वापसी (Hapur News)

चुनाव अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी दिग्विजय सिंह ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 10 प्रमुख पदों और 21 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए कुल 62 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। स्थिति यह रही कि प्रत्येक पद पर एक-एक ही आवेदन प्राप्त हुआ है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार को प्रत्याशियों के नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके उपरांत नामांकन पत्रों की गहन जांच की जाएगी। 11 सितंबर को जिला समाज कल्याण कार्यालय (विकास भवन) में प्रत्याशियों की अंतिम सूची का आधिकारिक प्रकाशन किया जाएगा।

20 सितंबर को मतदान, 21 सितंबर को मतगणना (Hapur News)

चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि नाम वापसी के बाद चुनाव की स्थिति बनती है, तो 20 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कॉलेज में मतदान संपन्न कराया जाएगा। वहीं, 21 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से मतगणना शुरू होगी जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। उन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया है।

प्रमुख समूहों के उम्मीदवार और प्रत्याशी सूची (Hapur News)

1. अग्रबंधु सेवा ग्रुप (छावनी वाला ग्रुप) की ओर से नामांकन:

अग्रबंधु सेवा ग्रुप की तरफ से प्रधान पद पर ललित अग्रवाल (छावनी वाले) ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

  • पदाधिकारी पद: वरिष्ठ उप प्रधान पद पर भारत भूषण गोयल, कनिष्ठ उप प्रधान पद पर नवीन गर्ग, मंत्री पद पर सुधीर गुप्ता बिट्टू, वरिष्ठ उप मंत्री पद पर हिमांशु गोयल, कनिष्ठ उप मंत्री पद पर अमित गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कृपाल, लेखा निरीक्षक पद पर पुलकित सिंघल तथा उप लेखा निरीक्षक पद पर अरुण कुमार जिंदल ने पर्चा भरा।
  • कार्यकारिणी सदस्य: अजय कुमार सिंघल, आशीष मित्तल, अतुल बंसल, अंकुर जिंदल, डॉ. आशीष अग्रवाल, दीपक बंसल, दीपक अग्रवाल, दीपक सिंघल, दिव्यांश गर्ग, हर्षित अग्रवाल, जतिन गोयल, मनीष अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मोती लाल, मयंक कंसल, मिट्ठन लाल अग्रवाल, निखिल सिंघल, राजीव सिंघल, रक्षक गुप्ता, राजीव गर्ग एवं वैभव सिंहल ने नामांकन जमा किया।

Hapur news-
Hapur news-

2. महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप की ओर से नामांकन: (Hapur News)

महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप की ओर से प्रधान पद के लिए अतुल चौकड़ायत (पटाखे वाले) को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

  • पदाधिकारी पद: वरिष्ठ उप प्रधान पद पर राजेंद्र गुप्ता, कनिष्ठ उप प्रधान पद पर सुशांत बंसल, मंत्री पद पर विमेश गोयल, वरिष्ठ उप मंत्री पद पर पंकज अग्रवाल, कनिष्ठ उप मंत्री पद पर हर्षित गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर शरद अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष पद पर अनुज गर्ग, लेखा निरीक्षक पद पर आशीष विजय गुप्ता तथा उप लेखा निरीक्षक पद पर नितिन गर्ग ने नामांकन किया।
  • कार्यकारिणी सदस्य: आयुष अग्रवाल, आशीष कंसल, अभिषेक गर्ग, गोपाल जिंदल, गौरव गर्ग, हिमांशु सिंघल, कुशाग्र विजय कृषक, मुदित बंसल, मुदित गोयल, पवन गोयल, रोहित गोयल, राघव खजांची, राजकुमार सिंघल, सुमित जिंदल, शिवा गोयल, शुभम सिंघल, संदीप गोयल, सौरभ गोयल, विवेक गोयल, वरुण मित्तल एवं वीरेंद्र गर्ग ने पर्चा दाखिल किया।

नगर में अग्रवाल महासभा चुनाव को लेकर वैश्य समाज के बीच चुनावी हलचल चरम पर है और सभी की नजरें 11 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम प्रत्याशी सूची पर टिकी हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News