Hapur News बदनौली कांड पर गरमाई सियासत,रोके जाने पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन और पुलिस की हुई नोकझोंक

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बदनौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, पथराव और गोलीबारी की वारदात के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ राजनीतिक पारा भी पूरी तरह चढ़ गया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पीड़ित परिवार को सांत्वना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बदनौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, पथराव और गोलीबारी की वारदात के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ राजनीतिक पारा भी पूरी तरह चढ़ गया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पीड़ित परिवार को सांत्वना देने बदनौली गांव पहुंचे। हालांकि, गांव के बाहर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई सख्त बैरिकेडिंग के कारण उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच लगभग 30 मिनट तक तीखी नोकझोंक हुई।

बैरिकेडिंग पर ही बुलाए गए पीड़ित परिजन (Hapur News)

सपा सांसद रामजी लाल सुमन जैसे ही अपने काफिले के साथ गांव में प्रवेश करने लगे, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से मना कर दिया। सांसद ने पुलिस की इस रोक-टोक पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि किसी दुखी परिवार के घर जाकर शोक व्यक्त करना और सांत्वना देना देश की परंपरा रही है। पुलिस का इस तरह रोकना सरासर तानाशाही और अपने नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास है।

Hapur news-
Hapur news-

सांसद के कड़े रुख और विरोध के बाद आखिरकार हापुड़ पुलिस ने बीच का रास्ता निकाला। पुलिस अधिकारियों ने मृतक दीपक के पिता, भाई और अन्य परिजनों को गांव से बाहर बैरिकेडिंग स्थल पर ही बुलवाया। इसके बाद सांसद ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की, उनका दुख साझा किया और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

 

अत्यधिक निर्धन है पीड़ित परिवार, सरकारी मदद और निष्पक्ष जांच की मांग (Hapur News)

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने बताया कि दीपक का परिवार अत्यधिक गरीब और असहाय है। परिवार में तीन बेटियां हैं और दो बेटे थे, जिनमें से एक बेटे दीपक की इस दुखद हिंसा में मौत हो गई। छोटा भाई भी फिलहाल बेरोजगार है और घर में किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई है।

सांसद ने मांग की कि शासन-प्रशासन निष्पक्षता और गुण-दोष के आधार पर मामले में शीघ्र व कठोर कार्रवाई करे। साथ ही अति-निर्धन पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से अधिकतम संभव आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

 

“2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी सपा सरकार” (Hapur News)

प्रदेश के राजनीतिक माहौल पर बोलते हुए सांसद रामजी लाल सुमन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता का रुझान मौजूदा सरकार के खिलाफ हो चुका है। समाज का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। अब जनता धर्म और जाति के नाम पर होने वाली राजनीति को नकार चुकी है और अपनी जमीनी समस्याओं पर मतदान करेगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, छात्र सभा के जिला महासचिव रमन जाटव, मनोज जाटव, पदम सिंह, पीयूष मंडोडियां, उमेश जाटव, संजीव कुमार, डीसी कपिल, एडवोकेट लता सागर, विपिन प्रकाश सिंह ‘दीपक’, राजेश दागट, आजाद चौधरी, मनोज कुमार, एडवोकेट बीपी सिंह समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

क्या था बदनौली का पूरा मामला? 4 लोग हुए थे घायल, इलाज के दौरान हुई थी दीपक की मौत (Hapur News)

उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर की सुबह बदनौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से पथराव और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गई।इस घटना में गोली लगने से दीपक उर्फ गोलू, बंटी उर्फ विजय और मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि अंकित नामक युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई थी।

5 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार (Hapur News)

दीपक की मौत के बाद बदनौली गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 नामजद आरोपियों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक पुलिस 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार चल रहे अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News