Weather कई राज्यों में लू का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के कुछ हिस्सों में हीटवेव के हालात बने हुए हैं तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू चलने की आशंका है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी होने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के कुछ हिस्सों में हीटवेव के हालात बने हुए हैं तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू चलने की आशंका है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है।

क्या रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

दिल्ली में 4 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 5 अप्रैल को मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार , इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में इन दिनों में तेज धूप निकल रही है और रात के समय में भी अब ठीक ठाक गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल यानी गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

अनुमान है कि 4 और 5 अप्रैल को पश्चिम यूपी के सहारनपुर, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद के साथ ही हापुड़ में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और 25 से 35 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिस कारण तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकेगी। लखनऊ मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने लगेगी।

कैसी रहेंगी देश की मौसमी गतिविधियां (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ को मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जा सकता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और लगभग 64 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रही है। वहीं, उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके अलावा एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तरी बांग्लादेश पर उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से असम होते हुए दक्षिण-पूर्व अरुणाचल प्रदेश तक बनी हुई है। दक्षिणी तमिलनाडु से पूर्वी विदर्भ तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए विदर्भ तक ट्रफ/हवा का विच्छेदन बना हुआ है। उधर, 5 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है। जिसकी वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव का दौर देखने को मिल रहा है।

देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले 3 से 4 दिनों तक छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं, अगले 4 से 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

इसके अलावा केरल और दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। वहीं, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है। ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में रात का मौसम काफी गर्म हो सकता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News