Weather होली के बाद गर्मी और उमस के लिए रहें तैयार; जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में होली के बाद लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी के उम्मीद जताई जा रही है। आगामी दिनों में मौसम में कोई ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। वहीं पहाड़ों में कुछ जगह भले बर्फबारी हो रही हो लेकिन मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में होली के बाद लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी के उम्मीद जताई जा रही है। आगामी दिनों में मौसम में कोई ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। वहीं पहाड़ों में कुछ जगह भले बर्फबारी हो रही हो लेकिन मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।

दोपहर में पंखे चलने लगे हैं। दिल्ली में सीजन की सबसे गर्म सुबह हो चुकी है। इस बीच एक ट्रफ रेखा उत्तरी तमिलनाडु से पश्चिम विदर्भ तक फैली है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 24 मार्च को मौसम साफ रहने वाला है।

चढ़ेगा होली के बाद पारा (Weather)

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार होली के बाद पारा और गर्म होगा। अप्रैल से न सिर्फ गर्मी महसूस होगी बल्कि उसकी तपिश भी महसूस होगी। वहीं उमस भी सताने लगेगी। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 से 4.5 KM ऊपर है।

पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी 5.8 किमी पर लगभग 72 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर पूर्व उत्तर पूर्व में चल रही है।लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब आने से मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। एक आ चुका है दूसरा 26 मार्च को आने वाला है।

कहीं बर्फबारी और कहीं बारिश ((Weather))

बीते 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम और एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। सिक्किम सब हिमालय पश्चिम बंगाल पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक के हिस्सों में हल्की बारिश हुई. जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।

उत्तरी पंजाब में छिटपुट और हल्की बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई।

आगामी 24 घंटों का मौसम

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

पंजाब, उत्तरी राजस्थान और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News