Weather गर्मी से राहत की न करें उम्मीद, कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट; जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather मौसम विभाग (IMD) ने देश के पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश और तूफान आने की चेतावनी दी है। इसी के साथ ही शनिवार को ओडिशा, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather मौसम विभाग (IMD) ने देश के पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश और तूफान आने की चेतावनी दी है।

इसी के साथ ही शनिवार को ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र के विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

देश की राजधानी दिल्ली में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, शुक्रवार के दिन दोपहर बाद बादल छाने की वजह से लोगों को गर्मी की तपिश ने कुछ राहत मिली। वहीं भारत मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानि आज 6 अप्रैल को दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक लोग गर्मी से राहत की उम्मीद न करें। ऐसा इसलिए कि 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इतना ही नहीं तापमान 36 डिग्री से बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में अभी गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है। इस समय प्रदेश में दिन के समय में तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण आम जनता को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि 8 और 9 अप्रैल को पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम जस का तस बना रहने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, लखनऊ से नोएडा तक तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है। वहीं, हवा में नमी बढ़ने के कारण लोगों को उमस जैसी स्थिति भी महसूस होने लगी है।

तापमान में होगी वृद्धि (Weather)

हरियाणा, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को तेज गर्मी से राहत मिलने का अनुमान लगाया है। इस दौरान दिल्ली का आसमान साफ रहने और हवा की रफ्तार तेज रहने की उम्मीद जताई गई है। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है? शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया था लेकिन एक दो जगहों पर हल्की फुल्की बूंदाबांदी हुई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News