Weather प्रचंड गर्मी सहने के लिए हो जाएं तैयार दिल्लीवासी, बढ़ेगा पारा; IMD ने बताया मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather मौसम भी अपने अजब-गजब रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और कहीं तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। वहीं एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण-पूर्व असम तक छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के निचले स्तर तक फैली है। 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather मौसम भी अपने अजब-गजब रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और कहीं तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। वहीं एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण-पूर्व असम तक छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के निचले स्तर तक फैली है। 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

दिल्ली का मौसम (Weather)

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार से दिन एक बार फिर गर्म होने की उम्मीद है। बुधवार को आसमान एकदम साफ रहेगा और गुरुवार तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आज बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। गुरुवार को भी ये 36 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। इसके साथ ही गुरुवार तक न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। वैसे भी मार्च में गर्मी अपना ट्रेलर दिखा चुकी है। अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 20 मार्च को 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। मार्च के आखिरी दिन तक पिछले सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

बारिश का दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग ने 28 और 29 मार्च यानी गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया है। सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश की संभवना है। पंजाब और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। 27 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है।

कैसा रहेगा यूपी के मौसम का मिजाज (Weather)

यूपी के कई शहरों में दोपहर और रात को पंखे चलने लगे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सीजन का सबसे अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले साल से तुलना करें तो मार्च 2023 में सबसे अधिक तापमान 33.1 तो 2022 में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं तो कुछ जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में मार्च के अंत तक मौसम में उतार चढ़ाव यानी कहीं बूंदा-बांदी तो कहीं तेज धूप का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो 28 मार्च से प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। आखिरी तीन दिनों में कई जिसों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News