Weather चलेंगी ठंडी हवाएं, तापमान में आएगी गिरावट… जानिए मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weatherदिल्ली में फरवरी गर्म होने लगा है। 11 फरवरी यानी मंगलवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। सोमवार के मुकाबले तापमान कुछ और बढ़ा और मंगलवार को 1.7 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, आज से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weatherदिल्ली में फरवरी गर्म होने लगा है। 11 फरवरी यानी मंगलवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। सोमवार के मुकाबले तापमान कुछ और बढ़ा और मंगलवार को 1.7 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, आज से तापमान कुछ नीचे जाने का अनुमान है। तीन दिन ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे हल्की ठंड महसूस होगी। अगले कुछ दिन तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी के साथ 24 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

गर्म कपड़ों को विदा किया (Weather)

सर्दी की विदाई होने वाली है। सोमवार को जहां दिल्ली वालों ने 28 डिग्री सेल्सियस में मोटे स्वेटर-जैकेट को किनारे किया, वहीं मंगलवार को तापमान 29.7 डिग्री तक पहुंचने पर गर्मी शुरू होने की बातें होने लगीं। आलम यह रहा कि स्वेटर पहनो तो गर्मी, ना पहनो तो हल्की ठंडक। मौसम के मिजाज को देखकर लग रहा है कि जल्द ही गर्मी की दस्तक हो सकती है। हालांकि, इस हफ्ता सुहानी ठंड एंजॉय की जा सकती है।

आज और अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? (Weather)

आज से अगले तीन दिन तक मौसम फिर कुछ ठंडा रहेगा। आसामान साफ रहेगा, मगर सुबह-रात हल्का कोहरा/स्मॉग रहेगा। वहीं, 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से दिन में तेज हवाएं भी चलेंगी। इस वजह से तापमान में कुछ कमी आएगी। बुधवार को तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 13 फरवरी को यह 24-27, 14 फरवरी को 24-26 रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 15 फरवरी से एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। 17 फरवरी तक अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 से बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। इस बीच सुबह हल्का स्मॉग या कोहरा रह सकता है, आसमान साफ ही रहेगा।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में ठंड कम है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से ठंड में कमी आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप हो रही है, जबकि रात के समय हल्की ठंड रहती है। हालांकि प्रदेश में तेज हवा चलने का सिलसिल जारी रहने वाला है। अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जिसकी वजह से ठंडक बने रहने की उम्मीद जताई गई है। प्रदेश में 17 फरवरी तक मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि राहत की बात ये है कि इस अवधि में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

यूपी में साफ रह सकता है मौसम (Weather)

12 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस अवधि में बारिश और घने कोहरे को लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी हुआ है। इसी तरह 13 और 14 फरवरी को प्रदेश मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में तेज हवा चल सकती है। इस अवधि में पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

यूपी में ठंड में आएगी कमी (Weather)

वहीं 15, 16 और 17 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान भी किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। वहीं प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने से ठंड में कमी आने लगी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। अयोध्या में सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि बुलंदशहर में 8.9 डिग्री सेल्सियस और कानपुर शहर में 9.4डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं फतेहपुर में सबसे कम 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News