Weather बारिश और बर्फबारी का उत्तर भारत के इन राज्यों में अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देश के अधिकतर राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देश के अधिकतर राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली में तेज ठंड का दौर खत्म हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 19 से 21 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यूपी में फिर बारिश की उम्मीद (Weather)

यूपी में पिछले कई दिनों से चमकदार धूप खिलने से तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक बार फिर मौसम बदलने वाला है, जिसके चलते मौसम विभाग ने आगामी 19 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। जबकि राजधानी लखनऊ में 18 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाले नमीयुक्त हवाओं का समागम हो सकता है। इसके कारण चलने वाली पछुआ हवाओं का असर मौसम पर दिखेगा। 19 फरवरी से प्रदेश में 30-35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बादल छाये रहने के साथ गरज-चमक की उम्मीद है। 19 से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो 20 फरवरी की सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। यह सिलसिला रुक रुक कर 22 फरवरी तक जारी रह सकता है। 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। 23 तारीख से मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो सकता है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपको बता दें कि पिछले दिनों में यूपी के कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिला है।

एक बार फिर लौटेगी ठंड (Weather)

वहीं, मौसम विभाग ने ठंड एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में कमी होने से ठंड एक बार फिर लौटती हुई प्रतीत होगी। तेज धूप के चलते पारा सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रात को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। नमी का स्तर भी काफी कम 23 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यही कारण है हवा में भी ठंड नहीं है।

कई जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों से हवा में ठहराव और तीखी धूप के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं शनिवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री आगरा में दर्ज हुआ। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान अब सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर, 22 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में व्यापक रूप से भारी बारिश, बर्फबारी के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की उम्मीद है। वहीं, 18 से 20 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में और 19 और 20 फरवरी को उत्तराखंड में हल्की से माध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

बारिश की उम्मीद

इसके अलावा 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में, 19 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 20 से 22 फरवरी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी के बीच और नॉर्थ राजस्थान में 19 और 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं 19 से 20 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 30 से 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी और बिजली गिरने की उम्मीद है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 या 2 स्थानों पर घना कोहरा संभव है। सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की बारिश की उम्मीद है।

कैसी रहेगी देश की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से छत्तीसगढ़ के मध्य भागों तक एक ट्रफ रेखा उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी विदर्भ से होकर गुजर रही है। वहीं, मध्य असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ देर रात पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News