Hapur News बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत, तीन घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित जोगीपुरा-दस्तोई रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित जोगीपुरा-दस्तोई रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में मृतक की पहचान मजीदपुरा निवासी 25 वर्षीय रियाजउद्दीन उर्फ राजू के रूप में हुई है। घटना के समय बाइक पर सवार अन्य युवकों में सोनू (मजीदपुरा), गुलफाम उर्फ भूरे (शिवगढ़ी) और इजरायल (त्रिलोपुरम) शामिल थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रियाजउद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और वे अस्पताल पहुंच गए। घायलों के परिजन भी चिंतित अवस्था में अस्पताल में मौजूद रहे। पूरे इलाके में इस हादसे के बाद शोक और चिंता का माहौल है।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर पोल से टकराने की बात सामने आई है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत, तीन घायल Hapur news बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत, तीन घायल Hapur news बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत, तीन घायल Hapur news बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत, तीन घायल Hapur news बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत, तीन घायल

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News