Khabarwala 24 News Lucknow:Weather उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। बर्फीली हवाओं के चलने से शुक्रवार को पूरे दिन ठंड का असर बना रहा। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और धूप निकलने के बावजूद गलन कम नहीं हुई। शनिवार की सुबह भी प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ हुई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर को निकली सकती है धूप (Weather)
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन उसमें तपिश न होने के कारण ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। शाम ढलते ही एक बार फिर सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा और रात के समय घना कोहरा छा जाएगा। इसके चलते दृश्यता बेहद कम हो सकती है।

कोहरे से सड़क और रेल मार्ग प्रभावित (Weather)
गुरुवार रात से ही प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिसका असर शुक्रवार सुबह तक बना रहा। कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है।
बारिश की संभावना (Weather)
मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले एक-दो दिन तक ठंड बनी रहेगी। इसके साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने मेरठ, बरेली और वाराणसी समेत कई जिलों में कोहरे, ठंडी हवाओं और सामान्य से कम तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। घने कोहरे के कारण ट्रेन और फ्लाइट के संचालन पर भी असर पड़ सकता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


