Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (तुषार जैन) पावन अक्षय तृतीया के अवसर पर हापुड़ के मेरठ रोड पर जैन समाज द्वारा गन्ने के रस का निशुल्क स्टाल लगाया गया। स्टाल अशोक जैन और चुन्ना जैन के सौजन्य से सजाया गया, जिसमें गुजरने वाले राहगीरों को ताजा और स्वादिष्ट गन्ने का रस पिलाया गया।
400 दिन की तपस्या के बाद खोला व्रत (Hapur News )
जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) ने अक्षय तृतीया के दिन 400 दिनों की कठोर तपस्या के बाद गन्ने के रस से अपना व्रत खोला था। इस पवित्र परंपरा को याद रखते हुए जैन समाज हर वर्ष अक्षय तृतीया पर गन्ने के रस का निशुल्क वितरण करता है। यह परंपरा भगवान आदिनाथ को राजा श्रेयांस द्वारा दिए गए पहले आहार (इक्षु रस) की स्मृति में मनाई जाती है।
अक्षय तृतीया जैन धर्म में विशेष महत्व (Hapur News )
अक्षय तृतीया जैन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन भगवान ऋषभदेव ने दीक्षा के बाद लंबे समय तक उपवास रखा। जब वे हस्तिनापुर पहुंचे, तब राजा श्रेयांस ने उन्हें गन्ने का रस अर्पित किया, जिसे भगवान ने स्वीकार किया। इसी ऐतिहासिक घटना की याद में जैन श्रावक इस दिन गन्ने का रस दान करते हैं और व्रत रखने वाले लोग भी इसी रस से व्रत खोलते हैं।
यह रहे मौजूद (Hapur News )
इस अवसर पर जैन समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। इनमें तुषार जैन, अर्पित जैन, सुरेश चंद जैन, नमन जैन, अंकित जैन, शालिनी जैन, गीतांजलि जैन, शगुन जैन, प्रदीप जैन, संजीव जैन, मनोज जैन आदि शामिल थे। सभी ने मिलकर राहगीरों का स्वागत किया और उन्हें गन्ने का रस परोसते हुए धार्मिक महत्व भी बताया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



