Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में रविवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। कल्यानेश्वर मंदिर के पास स्थित एक आम के बाग में 35 वर्षीय युवक जसवीर का लहूलुहान शव पड़ा मिला। बाग मालिक जब सुबह अपने बाग पहुंचा तो खून से लथपथ शव देखकर सकते में आ गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का शव आम के बाग में पड़ा मिला। शव के पास उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी। वहीं देसी शराब के कई पव्वे और डिस्पोजल ग्लास भी बिखरे पड़े थे। मृतक की पहचान जसवीर (पुत्र दौलत राम) के रूप में हुई, जो अब्दुल्लापुर थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के निवासी थे।
चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले (Hapur News)
पुलिस जांच में मृतक के चेहरे और गले पर गहरे चोट के निशान पाए गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस को शक है कि युवक को गोली मारी गई हो या फिर किसी नुकीली वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई हो। शव के आसपास खून फैला हुआ था, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है।
मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर रो-रोकर बुरा हाल हो गए। परिजनों का कहना है कि जसवीर शराब पीने के लिए ही बाग में गया था।
पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur News)
गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



