Kanpur News पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों का गला रेतकर की हत्या, खुद ही पुलिस को दी सूचना

Khabarwala 24 News Kanpur: Kanpur News कानपुर में 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रविवार तड़के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवईनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में यह घटना घटी। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शशि रंजन मिश्रा ने अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों रिद्धि और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Kanpur: Kanpur News कानपुर में 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रविवार तड़के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवईनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में यह घटना घटी। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शशि रंजन मिश्रा ने अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों रिद्धि और सिद्धि का गला स्टील के चापड़ से रेत दिया। हत्या के बाद खुद आरोपी पिता ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

क्या है पूरा मामला (Kanpur News)

घटना रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। परिवार त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल वाले किराए के फ्लैट में रहता था। शशि रंजन मिश्रा मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। वे एक दवाई कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करते थे। उनकी पत्नी रेशमा सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली हैं। दोनों ने 2014 में प्रेम विवाह किया था। रेशमा कानपुर में एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती थीं।

परिवार में कुल चार बच्चे थे 11 साल की जुड़वा बेटियां रिद्धि-सिद्धि और 6 साल का बेटा रुद्रव (गन्नू)। दोनों बेटियां अपार्टमेंट के सामने स्थित मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती थीं। परिवार पिछले आठ साल से लखनऊ के बैंक कर्मी विवेक गुप्ता के फ्लैट में किराए पर रह रहा था।

बेड पर पड़े थे शव (Kanpur News)

पुलिस के अनुसार, हत्या वाले समय शशि रंजन अपनी बेटियों के साथ एक कमरे में सो रहे थे, जबकि पत्नी रेशमा दूसरे कमरे में बेटे रुद्रव के साथ सो रही थीं। सुबह साढ़े चार बजे शशि रंजन ने खुद डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी को फोन कर सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दोनों बच्चियों के शव बेड पर पड़े मिले। पूरे कमरे में खून फैला हुआ था, जिससे अपार्टमेंट का माहौल भयावह हो गया।

मौके से पुलिस ने स्टील का चापड़ बरामद किया, जिससे हत्या की गई। आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या करने की बात कबूल ली है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विवाद की वजह क्या थी? (Kanpur News)

पत्नी रेशमा के बयान के अनुसार, पति शशि रंजन उसे मायके जाने से रोकता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रेशमा कुछ समय पहले नौ महीने के लिए मायके गई थीं। इस दौरान बेटियां पिता के पास ही रहीं। घटना के बाद रेशमा ने घर की नौकरानी अमरावती को फोन कर बुलाया और पूरी घटना बताई। पुलिस ने रेशमा को जगाकर घटना की जानकारी दी।अपार्टमेंट के सभी कमरों में सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज भी पुलिस जांच के लिए जब्त की गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी और जांच (Kanpur News)

पुलिस ने शशि रंजन मिश्रा को मौके से ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या के पीछे मुख्य वजह पारिवारिक विवाद ही बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News