UPPCL बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 20 हजार रिश्वत, जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री गंभीर

UPPCL Khabarwala 24 News Lucknow:बिजली कनेक्शन के नाम पर बीस हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप को निगम के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए लेसा के अमेठी उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर अनुपम त्रिपाठी को निलंबित किया गया। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

UPPCL Khabarwala 24 News Lucknow:बिजली कनेक्शन के नाम पर बीस हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप को निगम के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए लेसा के अमेठी उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर अनुपम त्रिपाठी को निलंबित किया गया। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी से पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपी जेई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गोसाईगंज निवासी विनय कुमार ने 18 जून 2023 को अमेठी उपकेंद्र में दो किलोवाट लोड कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिस पर जूनियर इंजीनियर अनुपम त्रिपाठी ने 1.22 लाख रुपये का एस्टीमेट बना दिया। जब विनय ने एस्टीमेट की धनराशि अधिक होने की बात कही, लेकिन जेई ने एस्टीमेट की धनराशि जमा किए बगैर कनेक्शन देने से मना कर दिया। जिसके बाद विनय ने 20 अगस्त 2023 को बिजली कनेक्शन के लिए फिर आवेदन किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

इसके बाद 8 सितम्बर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद 12 सितम्बर को जूनियर इंजीनियर ने फोन पर आवेदक से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी, लेकिन विनय ने पैसा न होने का हवाला दिया। हालांकि जूनियर इंजीनियर ने बाद में 15 हजार रुपये लेकर कनेक्शन देने की बात फाइनल कर ली। इसके बावजूद कनेक्शन नहीं हुआ। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल कर दिया।

ऑडियो वायरल होते ही ऊर्जामंत्री एके शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी भवानी सिंह से आरोपी जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सर्किल-चार के अधीक्षण अभियंता रामप्रीत प्रसाद ने आरोपी जूनियर इंजीनियर को कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड-नवम से संबंद्ध किया है।

Uppcl बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 20 हजार रिश्वत, जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री गंभीर Uppcl बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 20 हजार रिश्वत, जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री गंभीर Uppcl बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 20 हजार रिश्वत, जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री गंभीर Uppcl बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 20 हजार रिश्वत, जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री गंभीर Uppcl बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 20 हजार रिश्वत, जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री गंभीर Uppcl बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 20 हजार रिश्वत, जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री गंभीर Uppcl बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 20 हजार रिश्वत, जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री गंभीर Uppcl बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 20 हजार रिश्वत, जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News