UP News बागपत में STF ने कुख्यात अपराधी संदीप लोहार को मार गिराया, 4 करोड़ की लूट का था मास्टरमाइंड

Khabarwala 24 News Baghpat : UP News यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में रविवार रात को कुख्यात अपराधी संदीप लोहार उर्फ संदीप पहलवान को ढेर कर दिया। संदीप हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों की हत्या और लूटपाट करने वाले गैंग का सरगना था। हरियाणा के रोहतक जिले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Baghpat : UP News यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में रविवार रात को कुख्यात अपराधी संदीप लोहार उर्फ संदीप पहलवान को ढेर कर दिया। संदीप हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों की हत्या और लूटपाट करने वाले गैंग का सरगना था। हरियाणा के रोहतक जिले के भैणी महाराजगंज का रहने वाला संदीप लंबे समय से फरार था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अपराध की दुनिया का खूंखार चेहरा (UP News)

संदीप लोहार पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में हत्या, लूट और डकैती के 16 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वह अपने गैंग के साथ सुनसान हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाता था, उनकी हत्या कर कीमती माल समेत ट्रक लूट लेता था। पुलिस के मुताबिक, संदीप ने चार से ज्यादा ट्रक चालकों की हत्या की थी।

4 करोड़ की निकेल प्लेट लूट का मामला (UP News)

संदीप 15 मई 2025 को कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये की निकेल प्लेट से लदे ट्रक की सनसनीखेज लूट का मास्टरमाइंड था। इस मामले में कानपुर पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार राय ने बताया कि संदीप का गैंग हाईवे पर ट्रक चालकों के लिए आतंक का पर्याय बन चुका था।

मुठभेड़ में ढेर हुआ संदीप (UP News)

एसटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) अमिताभ यश ने बताया कि बागपत के कोतवाली थाना क्षेत्र में मवीकलां के पास सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई। रात के समय जब एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने संदीप और उसके गैंग को घेरने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में संदीप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस और STF की बड़ी सफलता (UP News)

इस कार्रवाई को पुलिस और STF की बड़ी सफलता माना जा रहा है। संदीप के गैंग ने न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि हरियाणा और महाराष्ट्र में भी अपराध की वारदातों को अंजाम दिया था। उसकी मौत से हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाले अपराधों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News