Hapur के दौताई गांव में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, चाकू मारकर भाई ने की भाई की हत्या

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद (Hapur)के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के दौताई गांव में तीन दिन पहले एक मामूली घरेलू विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप एक भाई की मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना सगे भाइयों के बीच हुई कहासुनी से शुरू हुई, जो देखते ही […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद (Hapur)के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के दौताई गांव में तीन दिन पहले एक मामूली घरेलू विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप एक भाई की मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना सगे भाइयों के बीच हुई कहासुनी से शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान एक भाई ने अपने भाई इमरान पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसके पेट में गंभीर चोटें आईं। दूसरा भाई भी इस झड़प में सिर पर चोट लगने से घायल हो गया। इमरान ने मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस के अनुसार, यह घटना तीन दिन पहले दोताई गांव में हुई, जब तीन सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। यह विवाद जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, और एक भाई ने इमरान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में इमरान के पेट में गंभीर चोटें आईं, जबकि तीसरे भाई को सिर पर चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद इमरान की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात इमरान की मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur)

कोतवाल नीरज कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इमरान की मौत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक इमरान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी भाई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांव में शोक की लहर (Hapur)

इमरान की मौत की खबर फैलते ही दोताई गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली विवाद का इस तरह खूनी संघर्ष में बदलना अत्यंत दुखद है। इस घटना ने परिवारों में आपसी मतभेदों को सुलझाने की जरूरत पर भी सवाल उठाए हैं।

Add
Add

Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News