Weather Report: उत्तर प्रदेश में लू चलने के साथ गर्मी बढ़ने की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala24News NEW DELHI Weather Report: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में इस Weather वर्ष मौसम बार-बार बदल रहा है, जहां मई के पहले हफ्ते में बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली तो वहीं ठंडी हवाओं से मौसम भी सुहाना हो गया। दूसरे हफ्ते तक आते-आते तापमान ने अब एक बार फिर से चढ़ना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News NEW DELHI Weather Report: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में इस Weather वर्ष मौसम बार-बार बदल रहा है, जहां मई के पहले हफ्ते में बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली तो वहीं ठंडी हवाओं से मौसम भी सुहाना हो गया। दूसरे हफ्ते तक आते-आते तापमान ने अब एक बार फिर से चढ़ना शुरू कर दिया है, और UP में गर्मी के एंट्री हो चुकी है। सुबह-शाम मौसम थोड़ा बेहतर रहता है, लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी झुलसाने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 15 मई से यूपी में एक बार फिर से गर्म हवाएं परेशान करेंगी। हीट वेव की वजह से तापमान चढ़ सकता है।

आगामी पांच दिन तापमान में नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव

Weather मौसम विभाग केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। 14 मई को जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी देखने को मिली थी तो वहीं आज के लिए बारिश की न ही कोई चेतावनी दी गई है। हालांकि 16-17 मई को उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में तेज गरज के साथ सतही हवाएं चलेगी।

उत्तर प्रदेश में गर्म लू करेगी परेशान

उत्तर प्रदेश (UP) में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। शाम के समय सतही हवाएं चलने से अगले कुछ दिन राहत मिलेगी। दोपहर के समय गर्मी अधिक रहेगीॉ। 15 से 17 मई तक लू चलने के आसार हैं। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश (UP) का Weather मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 19-20 मई को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश (UP) के प्रमुख शहरों की बात की जाए तो राजधानी लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। यहां पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि 16-17 मई को यहां मौसम करवट लेगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएं रहेंगे, कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। झांसी में भी अगले दो दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो जगह गरज के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं।

मेरठ में रहेगा 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तापमान

गोरखपुर में आज अधिकतम तापमान 41 और न्यूजनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मेरठ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक यहां Weather आसमान साफ ही रहने वाला है।

Weather report: उत्तर प्रदेश में लू चलने के साथ गर्मी बढ़ने की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल Weather report: उत्तर प्रदेश में लू चलने के साथ गर्मी बढ़ने की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल Weather report: उत्तर प्रदेश में लू चलने के साथ गर्मी बढ़ने की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News