Teacher Dance With Student Video Viral कजरा रे पर टीचर ने छात्रों संग किया डांस, अचानक ओढ़ ली चुनरिया..,

Khabarwala 24 News New Delhi: Teacher Dance With Student Video Viral फिल्म बंटी और बबली का गाना कजरा रे तो आपने सुना ही होगा। इसी गाने पर क्लासरूम में बच्चों के सामने डांस करती एक टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Teacher Dance With Student Video Viral फिल्म बंटी और बबली का गाना कजरा रे तो आपने सुना ही होगा। इसी गाने पर क्लासरूम में बच्चों के सामने डांस करती एक टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोगों का कहना है कि टीचर को इस तरह का डांस बच्चों के सामने या उनके साथ नहीं करना चाहिए तो वहीं कुछ का कहना है कि ये एक डांस शिक्षिका हो सकती है, इसमें गलत क्या है?

डांस का वीडियो वायरल (Teacher Dance With Student Video Viral)

वीडियो को देखने पर पता चलता है कि ये बर्थडे पर किया गया डांस है। बोर्ड पर हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। वहीं टीचर का नाम रश्मि बताया जा रहा है। वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर विवाद जरूर खड़ा हो गया है और सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्र और छात्राओं के साथ शिक्षिका कजरा रे गाने पर डांस कर रही है। इसी बीच छात्र लाल रंग कि चुनरी लाकर टीचर के सिर पर डाल देता है। बंटी और बबली फिल्म का गाना कजरा रे खूब पसंद किया जाता है। इसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक साथ डांस किया था।

लोगों के वीडियो पर कमेंट्स (Teacher Dance With Student Video Viral)

एक ने लिखा कि सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अब लड़के ने चुनरी डाली, वहीं से मामला गड़बड़ हो गया। एक ने लिखा कि डांस एक कला है। सबसे जरूरी बात ये है कि इस वीडियो को बिना उसकी सहमति के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। ये गलत है। टीचर डांस नहीं करती, ये सोचना गलत है। एक ने लिखा कि छात्र और शिक्षक के बीच में एक सम्मान का रिश्ता होता है, हमें इसकी गरिमा बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।

एक अन्य ने लिखा कि इसलिए निजी समारोहों में कैमरा और फोन की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। किसी ने इसे रिकॉर्ड कर लिया, सोशल नेटवर्क पर अपलोड कर दिया और शिक्षिका की नौकरी चली जाएगी। एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि इस शिक्षिका के डांस में कुछ गलत है। एक ने लिखा कि डांस करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन कब, कहां और कैसा डांस करना चाहिए, इस पर विचार जरूर करना चाहिए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News