Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हापुड़ में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के स्मृति स्थल को कब्जामुक्त कराने और सुंदरीकरण कराने का अनुरोध किया।
गोली के निशान ऐतिहासिक घटना की गवाही देते हैं (Hapur News)
भाजपा के प्रदेश प्रवक्त अवनीश त्यागी ने मुख्यमंत्री को बताया कि 11 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हापुड़ के अतरपुरा चौराहे पर ब्रिटिश पुलिस की गोलियों का सामना करते हुए चार स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इस स्मृति स्थल पर आज भी ब्रिटिश काल की गोलियों के निशान मौजूद हैं, जो उस ऐतिहासिक घटना की गवाही देते हैं।
अतिक्रमण के कब्जे में हैं शहीद स्मारक (Hapur News)
उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह शहीद स्मारक अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है और पूरी तरह उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। अनुसूचित जाति सहित विभिन्न वर्गों के इन बलिदानियों के स्मृति स्थल की दुर्दशा देखते हुए क्षेत्रीय जनता काफी आक्रोशित है।
राष्ट्र आराधना की भावना से जुड़ सकें (Hapur News)
अवनीश त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विनम्र अनुरोध किया कि आजादी के अमृत काल में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए इस स्थल को तुरंत कब्जामुक्त कराया जाए और इसके सुंदरीकरण का कार्य कराया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र आराधना की भावना से जुड़ सकें।
शहीद स्थल को शीघ्र विकसित कराने का किया अनुरोध (Hapur News)
उन्होंने कहा कि योगी सरकार शहीदों और वीरों के सम्मान के लिए हमेशा संवेदनशील रही है। ऐसे में हापुड़ का यह महत्वपूर्ण शहीद स्थल भी शीघ्र ही विकसित हो, यह क्षेत्रीय जनता की अपेक्षा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवनीश त्यागी के अनुरोध को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


