Hapur News जिनागम प्रशिक्षण शिविर एवं शान्तिधारा, तीसरे दिन जैन श्रावकों को समझाए धार्मिक नियमों का महत्व

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (तुषार जैन) जैन सन्त भवन, जैन लोक में पूज्य सन्त श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज (33 पिछि) के सानिध्य में प्रतिदिन प्रातःकाल शान्तिधारा एवं मांगलिक धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों में भक्तों की उमंग बढ़ती जा रही है। नियमों एवं आचार-विचार को विस्तारपूर्वक समझाया (Hapur News) […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (तुषार जैन) जैन सन्त भवन, जैन लोक में पूज्य सन्त श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज (33 पिछि) के सानिध्य में प्रतिदिन प्रातःकाल शान्तिधारा एवं मांगलिक धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों में भक्तों की उमंग बढ़ती जा रही है।

नियमों एवं आचार-विचार को विस्तारपूर्वक समझाया (Hapur News)

जिनागम प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन मुनिराज विमर्श सागर जी महाराज ने जैन धर्म के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में पालन किए जाने वाले नियमों एवं आचार-विचार को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने जैन श्रावकों को बताया कि जैन धर्म में अनुशासन और सच्ची श्रद्धा का कितना महत्व है। उनके प्रवचन से श्रावक काफी प्रभावित हुए।

भक्तों ने शान्तिधारा कराई (Hapur News)

इस अवसर पर जैन सन्त भवन में स्थापित भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर भक्तों ने शान्तिधारा कराई। इसके बाद जैन भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजन, आरती एवं मंगल पाठ किया। माहौल पूर्णतः धार्मिक और शांतिमय रहा।जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन ने सभी जैन समाज के लोगों से अपील की कि वे परिवार सहित जैन सन्त भवन पहुंचकर मुनिराज विमर्श सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे इन पावन धार्मिक आयोजनों में अवश्य भाग लें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है बल्कि सामाजिक सद्भाव भी मजबूत होता है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्य (Hapur News)

जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, संरक्षक अनिल जैन, सुशील जैन, राकेश जैन, प्रदीप जैन, गौरव जैन, अभिषेक जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, सुरेश चंद जैन, मगन जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, दीपाली जैन, प्रगति जैन, विकास जैन, सुबोध जैन, नेहा जैन, शिल्पी जैन, मनीष जैन, रेणुका जैन सहित बड़ी संख्या में जैन भक्त उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News