Hapur News विधायक विजय पाल आढ़ती ने CM योगी से की मुलाकात, जल्द बन सकेगा नया न्यायालय भवन, धनराशि आवंटन की मांग

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विधायक सदर विजय पाल आढ़ती ने बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हापुड़ जिला सत्र एवं न्यायालय के नए भवन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही जनपद की सीमा विस्तार और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विधायक सदर विजय पाल आढ़ती ने बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हापुड़ जिला सत्र एवं न्यायालय के नए भवन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही जनपद की सीमा विस्तार और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखें। विधायक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

जिला न्यायालय के भवन के लिए जल्द आवंटित कराई जाए धनराशि (Hapur News)

विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिला न्यायालय के लिए भूमि आवंटन तो हो चुका है, लेकिन भवन निर्माण के लिए अभी तक धनराशि आवंटित नहीं की गई है। उन्होंने आग्रह किया कि शीघ्र धनराशि स्वीकृत कराई जाए ताकि नए जिला न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।विजय पाल आढ़ती ने कहा कि वर्तमान में पुरानी कचहरी में जगह की काफी कमी है, जिसके कारण वादकारियों और अधिवक्ताओं को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में नए न्यायालय भवन का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

सीमा विस्तार का मामला भी सीएम के समक्ष उठाया (Hapur News)

मुलाकात के दौरान विधायक ने जनपद की सीमा विस्तार के प्रस्ताव और विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर लंबित पड़ी कई योजनाओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र ही इन पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय भवन निर्माण और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस मुलाकात के अवसर पर हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र सिंह नवादा, बार एसोसिएशन के सदस्य रवि कुमार और आबिद नबी एडवोकेट विशेष रूप से मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News