Sambhal News नैनीताल के होटल में पत्नी कर रही थी मौज-मस्ती, पति ने फुटेज कर दी वायरल

Sambhal News Khabarwala 24 News Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के फुटेज को निकलवाकर वायरल कर दी। आपको बता दें कि दिल्ली निवासी महिला अपने मायके से तीन मित्रों के साथ नैनीताल घूमने पहुंच गई। उसने अपने मित्रों के साथ होटल में मौज-मस्ती की। इसकी भनक महिला के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Sambhal News Khabarwala 24 News Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के फुटेज को निकलवाकर वायरल कर दी। आपको बता दें कि दिल्ली निवासी महिला अपने मायके से तीन मित्रों के साथ नैनीताल घूमने पहुंच गई। उसने अपने मित्रों के साथ होटल में मौज-मस्ती की। इसकी भनक महिला के पति को लगी तो उसने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तीनों युवकों पर उसने पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही फोन पर शिकायत करने पर युवकों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी महिला कुछ दिनों से अपने संभल स्थित मायके में रह रही है। पिछले दिनों महिला अपने तीन मित्रों के साथ नैनीताल घूमने गई। जहां वह अपने पुरुष मित्रों के साथ एक होटल में ठहरी। महिला के पति को इसकी जानकारी हुई, तो उसने होटल से सीसीटीवी फुटेज निकलवा ली। इसी आधार पर उसने जब आरोपी युवकों से शिकायत की, तो आरोपियों ने उसे धमकाया। महिला के पति ने तीनों युवकों पर नशा कर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला के पति ने खुद ही होटल की फुटेज व अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही दिल्ली के तिमारपुर थाने में तहरीर देकर संभल के तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Sambhal news नैनीताल के होटल में पत्नी कर रही थी मौज-मस्ती, पति ने फुटेज कर दी वायरल Add Sambhal news नैनीताल के होटल में पत्नी कर रही थी मौज-मस्ती, पति ने फुटेज कर दी वायरल Sambhal news नैनीताल के होटल में पत्नी कर रही थी मौज-मस्ती, पति ने फुटेज कर दी वायरल Sambhal news नैनीताल के होटल में पत्नी कर रही थी मौज-मस्ती, पति ने फुटेज कर दी वायरल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News