Pm Modi पीएम मोदी जब मेट्रो से दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुए, जानिए क्या है पूरा मामला

Pm Modi Khabarwala 24 News New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) दिल्ली यूनिवर्सिटी के समारोह में हिस्सा लेने के लिए विश्वविद्यालय के कैंपस पहुंचे। दिल्ली यूनिवर्सिटी के समारोह में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काफिले के साथ नहीं बल्कि मेट्रो से रवाना हुए। कैंपस पहुंचने के लिए पीएम मोदी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Pm Modi Khabarwala 24 News New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) दिल्ली यूनिवर्सिटी के समारोह में हिस्सा लेने के लिए विश्वविद्यालय के कैंपस पहुंचे। दिल्ली यूनिवर्सिटी के समारोह में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काफिले के साथ नहीं बल्कि मेट्रो से रवाना हुए। कैंपस पहुंचने के लिए पीएम मोदी ने येलो लाइन की मेट्रो बोर्ड की। इस यात्रा में उनके साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इन स्टूडेंट्स से बातचीत भी की।

Pm modi1
Pm modi1

देशवासियों के साथ किया सफर

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी मेट्रो से सवारी की हो। इससे पहले भी कई बार प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो से यात्रा की है। आज के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए पीएम मोदी ने लोक कल्याण मार्ग से विश्वविद्यालय तक का मेट्रो रूट लिया है। मेट्रो से यात्रा कर करने के लिए पीएम मोदी आम लोगों की तरह ही मेट्रो पर सवार हुए। वहीं, मेट्रो यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखा गया। पीएम मोदी ने आम जनता के साथ ही यूनिवर्सिटी तक का सफर तय किया।

पीएम मोदी का वीडियो आया सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेट्रो राइड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने आम जनता के बीच बैठकर यात्रा की। वीडियो में उनके आसपास लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी सभी लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

Add

Pm modi पीएम मोदी जब मेट्रो से दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुए, जानिए क्या है पूरा मामला Pm modi पीएम मोदी जब मेट्रो से दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुए, जानिए क्या है पूरा मामला Pm modi पीएम मोदी जब मेट्रो से दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुए, जानिए क्या है पूरा मामला

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News