Hapur News रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़े; तीन बैनामा लेखक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News तहसील सदर में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ उनके ही कार्यालय में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तहसील के ही तीन बैनामा लेखकों (डीड राइटर्स) और उनके दो अज्ञात साथियों पर लगा है। आरोपियों ने न सिर्फ अधिकारी के साथ गाली-गलौज की, बल्कि मेज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News तहसील सदर में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ उनके ही कार्यालय में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तहसील के ही तीन बैनामा लेखकों (डीड राइटर्स) और उनके दो अज्ञात साथियों पर लगा है। आरोपियों ने न सिर्फ अधिकारी के साथ गाली-गलौज की, बल्कि मेज पर रखे महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख (दस्तावेज) भी फाड़ डाले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

दफ्तर में घुसकर किया जानलेवा हमला (Hapur News)

मिली जानकारी के अनुसार, तहसील सदर में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भूदेव शर्मा ने हापुड़ कोतवाली में इस संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित अधिकारी ने बताया कि 20 जून की शाम को वह अपने कार्यालय में बैठकर रोजाना की तरह सरकारी कामकाज निपटा रहे थे। इसी दौरान तहसील के बैनामा लेखक राजकुमार (निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर बसंतपुर उर्फ फरीदपुर गोयना), सुरेंद्र (निवासी ग्राम उपैड़ा) और उमेश (निवासी ग्राम लुखराड़ा) अपने दो अन्य साथियों के साथ दफ्तर के भीतर जबरन घुस आए।

सरकारी दस्तावेज फांड़ने का आरोप (Hapur News)

कार्यालय में दाखिल होते ही आरोपियों ने कानूनगो भूदेव शर्मा के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अधिकारी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने तैश में आकर उनकी मेज पर रखे जरूरी सरकारी दस्तावेजों को फाड़कर फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को सरकारी कुर्सी पर ही दबोच लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस छीनाझपटी और हमले में दफ्तर की सरकारी कुर्सी और अन्य सामान भी टूट गया।अंदर मचे बवाल को देखकर ऑफिस के बाहर तैनात संग्रह चपरासी रामदत्त ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। चपरासी और आस-पास के लोगों को इकट्ठा होता देख सभी आरोपी अधिकारी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपियों की तलाश तेज (Hapur News)

इस दुस्साहसिक घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो भूदेव शर्मा की तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News