Crime News फिजियोथेरेपिस्ट बेटी ने कर दी मां की हत्या, शव को सूटकेस में डाल थाने पहुंची , जानिए क्या है पूरा मामला

Crime News Khabarwala24 News Bangalore : कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 39 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट बेटी का अपनी मां के साथ मामूली विवाद हो गया। इसके बाद बेटी ने मां की निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद महिला ने मां का शव सूटकेस में रखा और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Crime News Khabarwala24 News Bangalore : कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 39 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट बेटी का अपनी मां के साथ मामूली विवाद हो गया। इसके बाद बेटी ने मां की निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद महिला ने मां का शव सूटकेस में रखा और उसे लेकर थाने पहुंच गई। जब उसने पुलिस के सामने वारदात का पर्दाफाश किया तो पहले पुलिस भी समझ नहीं पाई लेकिन, जब महिला ने सूटकेस खोला तो मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों सन्न रह गए।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, अपनी मां से लगातार कहासुनी के बाद फिजियोथेरेपिस्ट बेटी ने आजिज होकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि महिला ने अपनी मां के शरीर को एक सूटकेस में डाला और शहर के एक पुलिस स्टेशन ले आई। बताया गया कि आरोपी महिला पश्चिम बंगाल की है और अपने पति, सास और मां के साथ बेंगलुरु के एक फ्लैट में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को मीको लेआउट क्षेत्र स्थित पुलिस स्टेशन में शरीर से भरे सूटकेस लाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार , नियमित विवाद के चलते महिला ने अपनी मां की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला शादीशुदा है और अपराध के समय उसका पति घर पर नहीं था। पुलिस को महिला ने यह भी बताया हत्या के वक्त उसकी सास दूसरे कमरे में थी, लेकिन उन्हें हत्या की जानकारी नहीं थी। पुलिस आरोपी रपूछताछ कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News