Rohit Sharma रोहित शर्मा, पहुंचे श्रीलंका, टी20 विश्व कप जीतने के बाद पहली सीरीज में उतरेंगे

Khabarwala 24 News New Delhi: Rohit Sharma भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा पहली सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद ब्रेक लेने का फैसला लिया था लेकिन नए कोच गौतम गंभीर की गुजारिश पर छुट्टी कैंसिल कर दी। श्रीलंका के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Rohit Sharma भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा पहली सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद ब्रेक लेने का फैसला लिया था लेकिन नए कोच गौतम गंभीर की गुजारिश पर छुट्टी कैंसिल कर दी। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए रोहित शर्मा पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम इस वक्त तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेल रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।

तीन मैचों की होगी सीरिज (Rohit Sharma)

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कर चुके रोहित शर्मा पहली सीरीज में खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मैच जीतकर इसे अपने नाम कर चुकी है। तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाना है। इसके बाद 2 अगस्त से टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी। कप्तान रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे।

रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर पहुंचे श्रीलंका (Rohit Sharma)

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2 अगस्त से खेलने उतरेगी। इस सीरीज से पहले खुद को मौसम और जगह के मुताबिक ढालने के लिए कप्तान रोहित शर्मा पहुंच चुके हैं। रविवार को उन्होंने मुंबई के साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के साथ श्रीलंका दौरे के लिए उड़ान भरी। भारत टीम के नए कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की नजर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर है जिसे अगले साल पाकिस्तान में खेला जाना है। इसकी तैयारी को देखते हुए ही रोहित ने अपनी छुट्टी कैंसिल करने का फैसला लिया।

भारत की वनडे टीम: (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News