Hapur News सोशल मीडिया पर समाज के अपमान का आरोप, त्यागी भूमिहार समाज ने पुलिस को दी तहरीर, साइबर सेल को जांच

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सोशल मीडिया पर समाज की बेटियों को लेकर की गई एक अभद्र और व्यंग्यात्मक टिप्पणी के बाद त्यागी, भूमिहार और ब्राह्मण समाज में भारी रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर ‘त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति’ के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सोशल मीडिया पर समाज की बेटियों को लेकर की गई एक अभद्र और व्यंग्यात्मक टिप्पणी के बाद त्यागी, भूमिहार और ब्राह्मण समाज में भारी रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर ‘त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति’ के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को तहरीर सौंपी है। समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा (Hapur News)

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक द्वारा समाज की बेटियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक और मर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। प्रतिनिधि मंडल के लोगों का कहना है कि किसी भी यूट्यूबर या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को यह अधिकार नहीं है कि वह व्यूज और लाइक्स के लिए किसी को भी अपमानित करे। ऐसी हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”

जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान से मुलाकात करने वालों में बजरंग दल के जिला सह संयोजक रितिक त्यागी, समिति के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी और भाकियू (टिकैत) युवा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी शामिल रहे। उन्होंने जल्द से जल्द जांच पूरी कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान ललित शर्मा, निखिल, तुषार, अनमोल, उज्जवल और शुभम सहित कई लोग मौजूद रहे।

पुलिस ने साइबर सेल को सौंपी जांच (Hapur News)

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनीष चौहान ने समाज के लोगों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मामले की तकनीकी जांच के लिए इसे साइबर टीम (Cyber Cell) को सौंप दिया गया है। वीडियो अपलोड करने वाले की लोकेशन और पहचान की जा रही है, जांच रिपोर्ट आते ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News