Hapur News शादी के विवाद में बाल अपचारी प्रेमी ने ईट से वार कर की थी शिवानी हत्या

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उबारपुर के जंगल में हुए अमानवीय शिवानी हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सफल पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी एक बाल अपचारी (नाबालिग प्रेमी) को गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उबारपुर के जंगल में हुए अमानवीय शिवानी हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सफल पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी एक बाल अपचारी (नाबालिग प्रेमी) को गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक कत्ल की वजह दोनों के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

क्या था पूरा मामला (Hapur News)

मामले की शुरुआत सोमवार को हुई, जब हाफिजपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर जंगल में स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवती का लहुलूहान शव पड़ा देखा। जंगल में शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में साफ हो गया था कि युवती की हत्या बेहद बेरहमी से सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार करके की गई थी।

शिवानी के रूप में हुई थी मृतका की शिनाख्त (Hapur News)

पुलिस ने जब मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज किए, तो उसकी पहचान बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भदस्याना की रहने वाली शिवानी के रूप में हुई। शिवानी बीए की छात्रा थी, जो सोमवार सुबह अपने घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन उसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शिवानी के परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद मृतका के पिता ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Hapur News)

हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीम लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सादिकपुर से आगे सलाई कट के पास घेराबंदी करके आरोपी बाल अपचारी को दबोच लिया।

आक्रोशित होकर किए थे ईट से वार (Hapur News)

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसका शिवानी के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिवानी उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं था। सोमवार को शिवानी जब घर से निकली, तो वह आरोपी से मिलने उबारपुर के जंगल में पहुंच गई। वहां एक बार फिर दोनों के बीच शादी को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई थी।इस पर आक्रोशित होकर आरोपी ने पास में पड़ी ईंट उठाई और शिवानी के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News