Rahul Tripathi 3 टीमों के लिए खेल चुका है फाइनल, IPL के इतिहास का सबसे बदनसीब खिलाड़ी, नहीं जीत पाई टीम खिताब

Khabarwala 24 News New Delhi : Rahul Tripathi वैसे तो इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास में सबसे बदनसीब खिलाड़ी विराट कोहली हैं, क्योकि वे एक बार भी खिताब नहीं जीत पाए हैं। यहां तक कि तीन बार उन्होंने आईपीएल का फाइनल खेला है, लेकिन एक बार भी ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Rahul Tripathi वैसे तो इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास में सबसे बदनसीब खिलाड़ी विराट कोहली हैं, क्योकि वे एक बार भी खिताब नहीं जीत पाए हैं। यहां तक कि तीन बार उन्होंने आईपीएल का फाइनल खेला है, लेकिन एक बार भी ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी है। हालांकि, उनसे भी ज्यादा छोटे नसीब का एक खिलाड़ी और है, जो एक नहीं, बल्कि तीन टीमों के पास फाइनल हार चुका है और ये अपने आप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड है।

नसीब ही खराब है (Rahul Tripathi)

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। एसआरएच के लिए इस खिताबी मैच में राहुल त्रिपाठी खेले। राहुल त्रिपाठी ने इससे पहले कभी भी आईपीएल फाइनल नहीं जीता था। वे दो बार फाइनल में खेल चुके थे, लेकिन उनकी टीम नहीं जीती। ऐसा ही इस बार भी हुआ और इससे एक बार और साबित हो गया कि राहुल त्रिपाठी का नसीब खराब है।

तीन टीमों में खेले (Rahul Tripathi)

दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल 2024 फाइनल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के लिए भी फाइनल खेला है। राहुल त्रिपाठी ने साल 2021 में केकेआर के लिए फाइनल खेला था और उसमें टीम को हार मिली थी। इससे पहले साल 2017 में वे राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल फाइनल खेले थे। उस मैच में भी टीम को हार का ही सामना करना पड़ा।

फाइनल में निराशा (Rahul Tripathi)

ऐसे में राहुल त्रिपाठी आईपीएल के इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं कि उन्होंने तीन टीमों के लिए फाइनल खेला और तीनों टीमों को हार मिली। इतने ही आईपीएल फाइनल विराट कोहली और मोहित शर्मा ने खेले हैं, जो जीते नहीं हैं। विराट कोहली ने एक टीम और मोहित शर्मा ने दो टीमों के लिए आईपीएल फाइनल खेला है। राहुल त्रिपाठी तीनों फाइनल्स में फ्लॉप रहे हैं। 2017 में वे 3 रन, 2021 में 2 रन और 2024 में 9 रन बना सके हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News