भारत के खिलाफ खिताबी मैच ही असल मायने रखता है : पाकिस्तानी कोच हेसन

दुबई, 26 सितंबर (khabarwala24)। पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में भारत के हाथों दो मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हेड कोच माइक हेसन ने फाइनल मैच से पहले इन चिंताओं को खारिज कर दिया है। हेसन मानते हैं कि भारत के खिलाफ खिताबी मैच ही असल मायने रखता है।भारत ने इस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

दुबई, 26 सितंबर (khabarwala24)। पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में भारत के हाथों दो मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हेड कोच माइक हेसन ने फाइनल मैच से पहले इन चिंताओं को खारिज कर दिया है। हेसन मानते हैं कि भारत के खिलाफ खिताबी मैच ही असल मायने रखता है।

भारत ने इस संस्करण में पाकिस्तान को करारी हार का भरपूर स्वाद चखाया है। 14 सितंबर को ग्रुप चरण मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, जिसके बाद सुपर-4 मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

हालांकि, गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ 11 रनों से जीत के साथ पाकिस्तानी टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जिसके बाद हेड कोच ने कहा, “हमें मालूम है कि हम भारत के खिलाफ 14 तारीख को खेले थे। हम 21 तारीख को भी खेले थे। लेकिन असल में, जो मैच मायने रखता है, वह फाइनल है। हमारा ध्यान इसी पर रहेगा। जब जरूरत हो, हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की कोशिश करेंगे।”

उन्होंने कहा, “यह हम पर निर्भर है कि हम इसका पूरा फायदा उठाएं। मुझे लगता है कि अब तक जितने भी मैच हुए, वे ट्रॉफी जीतने की स्थिति में पहुंचने की कोशिश के इर्द-गिर्द ही रहे हैं। हम हमेशा इसी बारे में बात करते रहे हैं।”

भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक अपने सभी पांच मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तानी टीम दो मुकाबले हार चुकी है। यह दोनों मैच उसने भारत के ही खिलाफ गंवाए हैं।

खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया शुक्रवार को श्रीलंका के विरुद्ध अंतिम सुपर-4 मैच में उतरेगी, जहां भारत अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली बार साल 2018 में किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया था। टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के इस मुकाबले में 180 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब 8 साल बाद भारत के पास बदला लेने का मौका होगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News