Highest Runs Chase in ODIs वनडे में 300 का रन चेज होना अब समान्य, भारत-न्यूजीलैंड ने आसानी से किया ये काम

Khabarwala 24 News New Delhi : Highest Runs Chase in ODIs टी20 फॉर्मेट आने के बाद से वनडे और टेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी कुछ बदलाव हुए हैं। अब टेस्ट में बैजबॉल गेम खेला जा रहा है जबकि वनडे में 300 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज करना नॉर्मल सी बात हो गई है। इसका […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Highest Runs Chase in ODIs टी20 फॉर्मेट आने के बाद से वनडे और टेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी कुछ बदलाव हुए हैं। अब टेस्ट में बैजबॉल गेम खेला जा रहा है जबकि वनडे में 300 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज करना नॉर्मल सी बात हो गई है।

इसका उदाहरण पिछले एक-डेढ़ साल में देख सकते हैं। हाल ही में 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम ने 48.4 ओवर में 305 रनों का टारगेट चेज किया। इस दौरान कीवी टीम ने सिर्फ 4 विकेट गंवाए। इससे एक दिन पहले कटक में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ भी 305 रनों का ही टारगेट चेज किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टारगेट 6 विकेट गंवाकर 44.3 ओवर में चेज कर लिया था।

चैम्पियंस ट्रॉफी में दिखेंगे रोमांचक मुकाबले (Highest Runs Chase in ODIs)

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को होगा। हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को इसी महीने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 भी खेली है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा।

पारी में हाई स्कोर और फिर चेजिंग का रोमांच (Highest Runs Chase in ODIs)

ऐसे में साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले काफी रोमांचक होने वाले हैं। फैन्स को पहली पारी में हाई स्कोर और बाद में चेजिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। पिछले साल यानी 2024 में भी कई टीमों ने 300 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज कर इसे नॉर्मल सा कर दिया है।

पिछले साल अफगान टीम ने दिखाया था दम (Highest Runs Chase in ODIs)

2024 में अफगानिस्तान जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम भी गदर काट चुकी है। उसने अपने दमदार खेल से वनडे में पिछले साल का सबसे बड़ा टारगेट चेज करने की जोरदार कोशिश की थी। अफगानिस्तान ने 9 फरवरी 2024 को श्रीलंका के खिलाफ यह रोमांचक मुकाबला खेला था।

382 के टारगेट के जवाब में बनाए 339 रन (Highest Runs Chase in ODIs)

पल्लेकेल में खेले गए उस मैच में श्रीलंकाई टीम ने 382 रनों का टारगेट सेट किया था। इसके जवाब में अफगान टीम ने 6 विकेट गंवाकर 339 रन बना डाले थे। हालांकि वो यह मैच नहीं जीत सकी थी, लेकिन उसने दिखा दिया था कि वो भी 300 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज करने का दम रखती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News