Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद के. सी. त्यागी को पार्टी की संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद हापुड़ के रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है। इस बड़ी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर खुशी जताई और केसी त्यागी को बधाई दी। साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का इस निर्णय के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
केसी त्यागी के अनुभव से संगठन को मिलेगी नई मजबूती (Hapur News)
रालोद नेताओं का कहना है कि के. सी. त्यागी का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति अटूट समर्पण और संसदीय विषयों पर उनकी गहरी पकड़ पार्टी को एक नई दिशा देगी। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के हर वर्ग की आवाज को संसद और सड़क पर और अधिक प्रभावशाली ढंग से बुलंद करेगी।
परिवारवाद से दूर, ‘सोशल इंजीनियरिंग’ पर आधारित नई समिति (Hapur News)
कार्यकर्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि राष्ट्रीय लोकदल का यह संसदीय दल पूरी तरह परिवारवाद से मुक्त है। इस समिति के गठन में ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का पूरा ध्यान रखते हुए सभी जातियों और धर्मों के योग्य लोगों को स्थान दिया गया है। समिति में सिर्फ राजनेता ही नहीं, बल्कि सेवा क्षेत्र के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक जैसे गैर-राजनीतिक लोग भी शामिल हैं। रालोद ने इस बार समिति के गठन में नए और आधुनिक तरीकों का प्रयोग किया है, जो राजनीति में एक सकारात्मक बदलाव है।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
इस हर्षोल्लास के अवसर पर रालोद के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र सिंह किल्होड़ा वाले, प्रदेश सचिव आकिल खान, जिला पंचायत सदस्य विकास चौधरी, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, जितेंद्र कूकू और संजीव भरना सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


