Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal आज उत्तराषाढ़ा की प्रैक्टिकल और अडिग एनर्जी हर राशि में एक स्थिर और दृढ़ भावना लाएगी। कल की गंडान्त की उथल-पुथल के बाद आज एक ऐसा ठहराव है, जो काम करने की ललक देता है। शुक्रदेव का पुष्कर नवांश प्रेम और रिश्तों में एक दिव्य शुभता लाया है। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए पुराने काम, दस्तावेज, फाइलों को रिव्यू करें, नया कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल नहीं करें। कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों पर शुक्रदेव की दिव्य कृपा बरसेगी। इन राशि के जातकों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा साथ ही रिश्तों में सुख मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का भविष्यफल।
मेष राशि: करियर में आज प्रैक्टिकल सोच के साथ करें काम (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और घर दोनों के मामले में बेहद असरदार है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में करियर वाले घर में हैं, जो अडिग संकल्प और विजय दिलाने का नक्षत्र है। आज जो भी करियर में तय करेंगे, वो ऐसे दृढ़ निश्चय के साथ होगा, जो आगे तक टिकेगा। घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का पुष्कर नवांश में होना दिव्य और गहरी एनर्जी ला रहा है। घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा। लग्नेश मंगलदेव पैसों के घर में बैठकर कमाई के लिए ऊर्जा दे रहे हैं, लेकिन वाणी पर संयम रखें। बुधदेव वक्री हैं, जिससे घर में कोई पुरानी बात पर चर्चा हो सकती है। घर से जुड़े किसी दस्तावेज को लेकर काम निकल सकता है।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 1 उपाय: आज हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनी बात मजबूती से रखें।
वृष राशि: भाग्य का साथ मिलेगा, कम्युनिकेश को रिव्यू करें (Aaj Ka Rashifal)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और बातचीत दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। लग्नेश शुक्रदेव पुष्कर नवांश में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे आज कम्युनिकेशन में खास गहराई और शुभता है। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए बातचीत में नई बात शुरू करने की बजाय पुराने कम्युनिकेश और बातचीत को रिव्यू करें। मंगलदेव लग्न पर बैठकर प्रैक्टिकल व्यक्तित्व देते हैं। आपकी बातचीत की शैली लोगों को हावी रहेगी। हालांकि, बातचीत में जरूरत से ज्यादा कठोर न हों, थोड़ी नरमी जरूरी है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9 उपाय: आज मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल और मिश्री अर्पित करें।
मिथुन राशि: पुरानी बात अपने आप सुलझेगी (Aaj Ka Rashifal)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और पैसों दोनों के लिहाज से असरदार है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में छुपे मामलों वाले घर में एक प्रैक्टिकल और स्थिर एनर्जी लाए हैं। कोई पुरानी उलझन जो लंबे समय से बनी हो वो आज एक प्रैक्टिकल रूप में सामने आएगी। लग्नेश बुधदेव वक्री हैं जिससे पैसों और परिवार के मामले में पुरानी बात आज फिर से चर्चा होगी। उसे एक नए नजरिए से देखें। बृहस्पति और शुक्रदेव पुष्कर नवांश में पैसों वाले घर में हैं। धन लाभ के योग बन सकते हैं। सूर्यदेव लग्न पर बैठकर आपकी बातचीत में अधिकार जताने वाली शैली को आगे बढ़ा रहे हैं। आपकी बातें काटी नहीं जाएंगी। नई बड़ी खरीदारी आज बिल्कुल नहीं करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 8 उपाय: आज किसी पुराने वित्तीय मामले को शांति से देखें और प्रैक्टिकल कदम उठाएं।
कर्क राशि: चंद्रदेव साझेदारी के मामले में आज का दिन बेमिसाल बना देंगे (Aaj Ka Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और रिश्तों दोनों के मामले में बेमिसाल है। बृहस्पति, शुक्रदेव पुष्कर नवांश और बुधदेव तीनों लग्न पर हैं, जिससे आज आपके व्यक्तित्व में एक ऐसी गहरी, शुभ और प्रैक्टिकल ऊर्जा है जो दूसरों को खींचती है। लग्नेश चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में साझेदारी वाले घर में हैं जिससे रिश्तों में आज एक स्थिरता आएगी। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए बातचीत में सोचकर बोलें। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में एक प्रैक्टिकल कमाई की कोशिश जारी रखते हैं। आज शुभ काम के लिए बेहतरीन दिन है।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 7 उपाय: आज मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें और किसी प्रिय रिश्ते में एक नई शुरुआत करें।
सिंह राशि: दिनचर्या में अनुशासन बनाकर चलें (Aaj Ka Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और करियर दोनों के मामले में महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सेहत वाले घर में हैं, जिससे सेहत में एक प्रैक्टिकल और अडिग संकल्प लेने का आज सबसे सही मौका है। आज अपनी दिनचर्या को ठीक रखें। मां के साथ विवाद न करें, उनका आशीर्वाद लें। आज अकेले में बिताया वक्त आज बेहद कीमती होगा। लग्नेश सूर्यदेव लाभ वाले घर में हैं। समाज में पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। किसी पानी वाली जगह के पास घूमने जाने का योग बन सकता है। योगकारक मंगलदेव करियर में एक प्रैक्टिकल और डिसिप्लिन्ड अथॉरिटी दे रहे हैं।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 6 उपाय: आज सूर्यदेव को अर्घ्य दें और सेहत से जुड़ा एक जरूरी काम जो टाल रहे थे, वो आज करें।
कन्या राशि: आज मनोरंजन में समय बीतेगा (Aaj Ka Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और घर दोनों के मामले में बेहद शुभ है। लग्नेश बुधदेव वक्री हैं और लाभ वाले घर में बृहस्पति और शुक्रदेव पुष्कर नवांश के साथ हैं। शुक्रदेव का पुष्कर नवांश बता रहा है कि आज लाभ में एक ऐसी दिव्य और गहरी एनर्जी है, जो रोज नहीं मिलती। किसी धार्मिक जगह की यात्रा हो सकती है। पुरानी नेटवर्किंग से आज कुछ शुभ हो सकता है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा में पांचवें घर में हैं, जिससे आज का समय मनोरंजन में बीत सकता है। कोई फिल्म देखकर मन खुश हो सकता है या कोई नया आइडिया भी मिल सकता है। शनिदेव साझेदारी के घर में बैठकर संबंधों को स्थिर रखने में मदद कर रहे हैं।
शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 5 उपाय: आज हरी मूंग किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें और किसी पुराने संपर्क से जुड़ें।
तुला राशि: करियर में आज लग्नेश शुक्रदेव का पुष्कर नवांश एक दुर्लभ और शुभ मौका है (Aaj Ka Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद खास है। लग्नेश शुक्रदेव पुष्कर नवांश में करियर वाले घर में हैं, जिससे करियर में आज एक दिव्य और गहरी शुभता है। बृहस्पति और बुधदेव भी करियर वाले घर में हैं। लिहाजा, कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। मगर, बुधदेव वक्री हैं इसलिए करियर में पुराने काम को आगे बढ़ाएं, नया समझौता आज नहीं करें। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा में घर वाले भाव में बैठे हैं। मां के साथ बातचीत से करियर में नई दिशा मिल सकती है। उनका आशीर्वाद लेना न भूलें। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त देंगे। आज का दिन पुराने करियर से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4 उपाय: आज मां का आशीर्वाद लें। किसी पुराने करियर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएं।
वृश्चिक राशि: बातचीत से आज पुरानी बात को सुलझा सकते हैं (Aaj Ka Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और भाग्य दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे आज जो भी बात करेंगे उसमें प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ आपका दृढ़ विश्वास झलकेगा। बृहस्पति और शुक्रदेव पुष्कर नवांश भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी में एक प्रैक्टिकल और डिसिप्लिन्ड ऊर्जा देते हैं। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए बातचीत में पुरानी बात को नए नजरिए से रखें। कागजी कार्रवाई करते वक्त सावधानी बरतें। बातचीत में जरूरत से ज्यादा कठोरता से बचें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 उपाय: आज हनुमानजी को लाल फूल चढ़ाएं और किसी पुराने रिश्ते को सुलझाने की कोशिश करें।
धनु राशि: आज लग्नेश की कृपा से छिपी हुई बातें सामने आएंगी (Aaj Ka Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और छुपे मामलों दोनों के लिहाज से असरदार है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में पैसों वाले घर में एक प्रैक्टिकल और स्थिर एनर्जी लाए हैं। धन के मामले में आज जो भी फैसले करेंगे या काम करेंगे वो टिकाऊ होगा। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव पुष्कर नवांश और बुधदेव छुपे मामलों वाले घर में हैं। बुधदेव वक्री हैं इसलिए कोई पुरानी छिपी हुई बात आज सामने आ सकती है। उस पर जरूरत से ज्यादा रिएक्ट न करें। मंगलदेव सेहत वाले घर में एक ग्राउंडेड एनर्जी दे रहे हैं और शत्रुओं पर भारी पड़ रहे हैं। बड़ी खरीदारी आज न करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2 उपाय: आज मंदिर में पीला प्रसाद चढ़ाएं और किसी पुराने वित्तीय मामले को ठीक करें।
मकर राशि: आज व्यक्तित्व में अडियल रवैया दिख सकता है (Aaj Ka Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और साझेदारी दोनों के लिहाज से बेहद खास है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सीधे आपकी राशि पर हैं। मन में एक ऐसी प्रैक्टिकल एनर्जी है जो काम करने की ललक देती है। मगर, इसके साथ ही आज आपका रवैया थोड़ा अडियल हो सकता है। डिप्लोमेसी से काम करने में समझदारी है। योगकारक शुक्रदेव पुष्कर नवांश, बृहस्पति और बुधदेव साझेदारी वाले घर में हैं जिससे रिश्तों में गहरी एनर्जी है। बुधदेव वक्री हैं इसलिए साझेदारी में पुरानी बात को रिव्यू करें। लग्नेश शनिदेव मेहनत का फल दे रहे हैं।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3 उपाय: आज शनिदेव को तेल और काले तिल अर्पित करें।
कुंभ राशि: एकांत में बैठकर प्लानिंग करें, आइडिया किसी से न करें शेयर
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और एकांत दोनों के मामले में बेहद शुभ है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में एकांत वाले घर में एक प्रैक्टिकल और स्थिर एनर्जी लाए हैं। आज एकांत में बैठकर कोई जरूरी निश्चय करें, तो वो टिकाऊ होगा। किसी काम को करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं, लेकिन उसे किसी के साथ शेयर नहीं करें। योगकारक शुक्रदेव पुष्कर नवांश और बृहस्पति सेहत वाले घर में हैं। आपका आज का रुटीन सही रहेगा। पुरानी तकलीफ से निजात मिल सकती है। लग्नेश शनिदेव की कृपा से मेहनत रंग ला रही है। बुधदेव वक्री हैं इसलिए बिना डॉक्टरी सलाह के दवा न लें।
शुभ रंग: कॉफी कलर | शुभ अंक: 12 उपाय: गुस्से पर काबू करें, ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि: धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और करियर दोनों के लिहाज से बेहद शुभ है। लग्नेश गुरू, शुक्रदेव पुष्कर नवांश और बुधदेव प्रेम और रचनात्मकता वाले घर में एक साथ हैं। शुक्रदेव का पुष्कर नवांश बता रहा है कि प्रेम के मामले में आज आगे बढ़ने का समय है। रचनात्मक काम में आज जो भी करेंगे उसमें एक असाधारण गहराई होगी। पुराने किए गए वादों को, जो किसी वजह से पूरे नहीं हो पाए थे, उन्हें करने का आज अच्छा समय है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं या धर्म-कर्म के काम से जुड़ सकते हैं। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा में करियर वाले घर में एक प्रैक्टिकल दिशा दिखा सकते हैं। आज का दिन मीन के लिए बेमिसाल है।
शुभ रंग: सिलवर | शुभ अंक: 10 उपाय: आज तुलसी के पास दीपक जलाएं। थोड़ी देर मंदिर में बैठकर पूजा करें।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


