Hapur News दुस्साहस: रेलवे रोड पर प्रसिद्ध पान की दुकान के ताले चटकाए, 80 हजार कैश और 2 लाख का सामान पार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्ततम इलाके रेलवे रोड पर बीती देर रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहाँ स्थित प्रसिद्ध ‘केशव पान कॉर्नर’ को चोरों ने अपना निशाना बनाया और दुकान में सेंध लगाकर करीब 80 हजार रुपये नकद सहित […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्ततम इलाके रेलवे रोड पर बीती देर रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहाँ स्थित प्रसिद्ध ‘केशव पान कॉर्नर’ को चोरों ने अपना निशाना बनाया और दुकान में सेंध लगाकर करीब 80 हजार रुपये नकद सहित लगभग दो लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए। चोरी की यह पूरी सनसनीखेज वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापारियों में गहरा रोष फैल गया और सभी ने एकजुट होकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

प्राप्त विवरण के अनुसार, राधापुरी कॉलोनी के निवासी नरेंद्र गोयल की रेलवे रोड पर ‘केशव पान कॉर्नर’ नाम से एक प्रतिष्ठित दुकान है। पीड़ित दुकानदार नरेंद्र गोयल ने बताया कि वह रोज की तरह रात को अपनी दुकान को ठीक से बंद कर अपने घर चले गए थे। सुबह जब वे हमेशा की तरह दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के ताले टूटे हुए थे और शटर थोड़ा उठा हुआ था।

लाखों का सामान हुआ चोरी (Hapur News)

जब वे दुकान के भीतर दाखिल हुए, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने जब गल्ले (कैश बॉक्स) की जांच की, तो उसमें रखी लगभग 80 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा, चोरों ने दुकान में रखा सिगरेट का स्टॉक, मंहगे पान मसाले और अन्य कीमती सामान भी चुरा लिया। पीड़ित के अनुमान के अनुसार, चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये है। इस प्रकार चोरों ने कुल 2,80,000 हजार की चपत लगाई है। चोरी की सूचना मिलने पर काफी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, संजय डाबर, सभासद शशांक समेत अनेक व्यापारियों में वारदात पर रोष व्यक्त करते हुए जल्द वारदात का पर्दाफाश कराने की पुलिस से मांग की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

आराम से वारदात को दिया अंजाम (Hapur News)

वारदात की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने जब दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, तो उसमें देर रात करीब 3 बजे तीन संदिग्ध चोर दुकान के अंदर घुसकर इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और चोरों के हुलिए के आधार पर उनकी शिनाख्त करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur News)

इस संबंध में सिटी कोतवाली प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे रोड पर पान की दुकान में हुई चोरी के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। पीड़ित व्यापारी से तहरीर ली जा रही है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों के सुराग जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही इस पूरी घटना का अनावरण कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News