एशिया कप : मोहम्मद हारिस का अर्धशतक, पाकिस्तान ने ओमान को दिया 161 का लक्ष्य

दुबई, 12 सितंबर (khabarwala24)। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस के अर्धशतक की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए हैं।पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

दुबई, 12 सितंबर (khabarwala24)। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस के अर्धशतक की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए हैं।

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर सईम अयूब बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद साहिबजादा फरहान और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। फरहान 29 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए, तब पाकिस्तान का स्कोर 11 ओवर में 89 था।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मोहम्मद हारिस ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया और 43 गेंद पर 3 छक्के और 7 चौके की मदद से 66 रन की पारी खेली। हारिस तीसरे विकेट के रूप में जब आउट हुए, उस समय पाकिस्तान का स्कोर 12.5 ओवर में 102 था। हारिस के आउट होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (0) और हसन नवाज (9) रन बनाकर आउट हुए। लगातार विकेट गिरने की वजह से पाकिस्तान की रन गति में गिरावट आई।

फखर जमान ने 16 गेंद में 23 और मोहम्मद नवाज ने 10 गेंद पर 19 रन बनाकर स्कोर को 160 रन तक पहुंचाया।

ओमान के लिए आमिर कलीम और शाह फैजल ने घातक गेंदबाजी की। कलीम ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि फैजल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए।

टॉस के समय में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा स्कोर बनाने के उद्देश्य से पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। ओमान के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के इस मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया है। देखना होगा एशिया कप का अपना पहला मैच खेल रही ओमान 161 के स्कोर का पीछा किस तरह करती है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News